Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    ऑटो

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 9, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 09 अप्रैल (जा)। वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने अपनी कई कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। किस गाड़ी को खरीदने पर इस महीने कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
    स्‍कोडा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में काइलैक की बिक्री की जाती है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 45 से 75 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। जानकारी के अनुसार 75 हजार रुपये तक की बचत का मौका इसके 2025 और 2026 की शुरुआती यूनिट्स पर दिया जा रहा है। 2026 की नई यूनिट्स पर निर्माता की ओर से 45 हजार रुपये तक के ऑफर्स को दिया जा रहा है।
    स्‍कोडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर स्‍लाविया को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने इस कार को खरीदने पर अधिकतम 1.05 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसकी 2025 की यूनिट्स पर मिल रहा है। 2026 की यूनिट्स पर इस महीने 75 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।
    स्‍कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर कुशाक को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसकी 2024, 2025 की यूनिट्स पर मिल रहा है। साथ ही इस एसयूवी के 2026 वेरिएंट्स को खरीदने पर भी 1.05 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है।
    कोडा की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर कोडियाक की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन को दिया जाता है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो 3.5 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। यह बचत इसके 2025 की यूनिट्स पर हो सकती है। 2026 की यूनिट्स पर इस महीने 1.5 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं।

    Auto Desh Discounts worth lakhs of rupees are available on Skoda cars. New Delhi Skoda tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.