Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    देश

    दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 10, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 10 अप्रैल। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की कनेक्टिविटी और पर्यटन ढांचे को नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक नमो भारत RRTS कॉरिडोर के विस्तार की मांग की है. इसके साथ ही देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा गया है.

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक में इस परियोजना को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो दिल्ली से ऋषिकेश तक का सफर करीब ढाई से तीन घंटे में पूरा हो सकेगा.

    अभी नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक संचालित हो रही है. प्रस्तावित विस्तार से हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश जैसे धार्मिक व शैक्षणिक शहर सीधे हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. नया कॉरिडोर मोदीपुरम से शुरू होगा और उत्तर की ओर बढ़ेगा.

    राज्य सरकार का मानना है कि इस कॉरिडोर से सिर्फ यात्रा आसान नहीं होगी, बल्कि पर्यटन, होटल, होमस्टे और रियल एस्टेट सेक्टर में भी बड़ा निवेश आएगा, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी. हरिद्वार और ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय कारोबार को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

    रुड़की में छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए आवासीय सुविधाओं की मांग बढ़ सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

    अगर इस प्रोजेक्ट को मंज़ूरी मिल जाती है, तो इसके फायदे होंगे. मोदीपुरम, दिल्ली और हरिद्वार के रास्तों के बीच का मुख्य जंक्शन बन जाएगा, जिससे इस इलाके में कमर्शियल गतिविधियां बढ़ जाएंगी. हालांकि, परियोजना के सामने कई चुनौतियां भी हैं.

    राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र के पास पर्यावरण मंजूरी, NH-58 किनारे भूमि अधिग्रहण और पहाड़ी क्षेत्रों में एलिवेटेड ट्रैक या सुरंग निर्माण जैसी बाधाएं लागत बढ़ा सकती हैं. इसके बावजूद राज्य सरकार इसे उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे के लिए गेमचेंजर मान रही है.

    delhi-meerut-namo-bharat RRTS tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.