Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
    • भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी
    • ‘वायु अस्त्र-1’ हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन का परीक्षण
    • श्रीराम और माता सीता वनवास के दौरान खाते थे काफल फल
    • अमरीका अभी ईरान पर हमला नहीं करेगा, शांति वार्ता को और समय
    • पेट्रोल-डीजल भारत में फिर महंगा हुआ, पाक ने 6 रुपए घटाए
    • 25 साल में 364 आधिकारिक मतांतरण, चर्चों की संख्या डेढ़ हजार पार
    • भारत में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16T 5G लांच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचे पिता से दरोगा ने की अभद्रता, आया हार्टअटैक
    देश

    छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचे पिता से दरोगा ने की अभद्रता, आया हार्टअटैक

    adminBy adminAugust 30, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 30 अगस्त। सहारनपुर में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की शिकायत करने पहुंचे पिता और उसके बेटे को दारोगा और चौकी इंचार्ज ने धमकाकर हवालात में बंद कर दिया. लॉकअप में पीड़ित पिता को दिल का दौरा पड़ गया.

    पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाने की बजाए पीड़ित को हवालात से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया. परिजन उन्हें किसी तरह बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने उनको हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया.

    जनकपुरी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक पिता अपनी बेटी के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट की शिकायत लेकर थाने में अपने बेटे के साथ पहुंचा था. पीड़ित के बेटे ने बताया कि दूसरा पक्ष पहले से ही थाने में बैठा हुआ था.जब उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया तो थाने के दारोगा और चौकी इंचार्ज राकेश उन पर भड़क गए. उनको धमकाया और उनके साथ मारपीट भी की. सुनवाई करने की बजाये पिता-पुत्र को लॉकअप में बंद कर दिया. लड़की की मां को भी लॉकअप में बंद करने की धमकी दी.

    लॉकअप में ही लड़की के पिता को दिल का दौरा पड़ गया. इसके बाद उनका बेटा किसी तुरंत बाइक पर उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने उनकी मदद नहीं की.

    डॉक्टर ने जांच के बाद पिता को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की बदसलूकी और मारपीट के बाद हवालात में हार्ट अटैक आया है. आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
    पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह 8:40 बजे घर से किराने की दुकान पर सामान खरीदने गई थी. गली में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की. किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. आरोपी पहले भी किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर चुका था.
    नाबालिग लड़की के शोर मचाने पर का पिता भी वहां पहुंच गया. जब उन्होंने आरोपी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की. भीड़ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो वह उसे और उसकी बेटी को झूठे मामले में फंसा देगा. जान से मार देगा.

    MOLESTATION WITH DAUGHTER saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं

    May 23, 2026

    भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी

    May 23, 2026

    ‘वायु अस्त्र-1’ हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन का परीक्षण

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.