चंडीगढ़, 13 अगस्त (ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गत दिवस राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के साजिशकर्ता जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने का आग्रह किया।
सीएम ने मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कहा कि हवारा की 31 साल बाद अपनी बीमार माता से मिलने की उम्मीद जगी है। इस मामले में राज्यपाल की सिफारिश जरूरी है क्योंकि सुनवाई दिल्ली में चल रही है। मान ने भरोसा दिया कि पैरोल मिलने पर पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी। उन्होंने राज्यपाल को कहा कि हवारा 31 साल से जेल में बंद है। उनकी वृद्ध माता विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं और अर्ध-बेहोशी की अवस्था में हैं बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण हवारा को जल्द पैरोल देने पर विचार हो।
Trending
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
- शत्रु संपत्तियों पर अब न लीज, न किराया, अनुबंध खत्म होते ही सरकार लेगी कब्जा, फिर होगी नीलामी
- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की
- नोएल से विवादों के बीच चंद्रशेखरन का टाटा संस के इस्तीफा
- केदारनाथ हेली सेवा 15 सितम्बर से
- न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’
- राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका
- दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी

