अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में रविवार की रात दीपावली के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसे में मृतकों की पहचान रामडिहरा गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी रामनरेश यादव के 45 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव और 55 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है।
दोनों पेशे से गाड़ी व्यवसायी थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वजन ने गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो से लोगों को जानबूझकर कुचलने और घसीटने का आरोप लगाया है।
हालांकि, बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
बेटे ने गाना बजाने को लेकर विवाद का लगाया आरोप
मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि गांव के सूर्य मंदिर पर छठ का गाना बज रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उनके भाई मुन्ना यादव से गाना बंद करने को कहा।