Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»संभल में लोग खुद हटाने लगे सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसे
    न्यूज़

    संभल में लोग खुद हटाने लगे सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 27, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओबरी (संभल), 27 मार्च (अम)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसा गोसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद की पैमाइश की बात आते ही इस संपत्ति से जुड़े पक्ष ने मौके पर खुद ही इमारत हटानी शुरू कर दी।
    संभल के तहसीलदार द्वारा गत दिवस इसकी पैमाइश कर अगली कार्रवाई के निर्देश जारी करने के बाद मदरसा-मस्जिद पक्ष इसे हटाने लगा। इस परिसर से जुड़े पक्ष का कहना है कि मदरसा-मस्जिद 30 वर्ष पुराने हैं। कुछ दिन पहले मदरसा गोसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर निर्माण शुरू हुआ था। इस दौरान दीवारों में खिड़कियां लगाई गईं तो आसपास के घरों में रहने वालों ने आपत्ति की और डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम के आदेश पर संभल के तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने गांव में ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन करवाया। साथ ही मदरसा-मस्जिद को सार्वजनिक भूमि पर बताते हुए जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व निरीक्षक, लेखपालों आदि की टीम गठित कर दी।
    इसके बाद तहसीलदार ने इस इमारत को गाटा संख्या 623, रकबा 0.112 हेक्टेयर और गाटा संख्या 630, रकबा 0.126 हेक्टेयर पर बताया गया। साथ ही कहा कि यह जगह खाद के गड्ढे और खेल के मैदान की है। यानी सार्वजनिक भूमि है। आगामी शनिवार (28 मार्च) को इसकी रिकॉर्ड के आधार पर पैमाइश की जाएगी। पैमाइश के बाद सार्वजनिक भूमि खाली कराने की कार्रवाई होगी। गांव के लोगों ने बताया कि इस बीच बुधवार रात मुबारकपुर बंद गांव में संबंधित पक्ष ने पंचायत की। पंचायत में कहा गया कि मदरसा गोसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद पर अगर बुलडोजर कार्रवाई हुई तो ज्यादा नुकसान होगा। आपसी राय से संबंधित पक्ष ने बृहस्पतिवार की सुबह से मस्जिद और मदरसे को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।
    गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर हुए निर्माण की पैमाइश करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। शनिवार को टीम मौके पर जाएगी। पैमाइश के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इस बीच गांव के लोगों ने मस्जिद-मदरसे को खुद हटाना शुरू कर दिया है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

    people have started voluntarily removing madrasas built on public land. sambhal tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.