Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक
    • शादीशुदा बेटियां परिवार का अभिन्न हिस्सा, अनुकंपा नियुक्ति की हकदारः सुप्रीम कोर्ट
    • यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
    • दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
    • बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
    • यूपी-बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने वाला 10वीं फेल युवक गिरफ्तार
    • न्यू टाउनशिप के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, अधिग्रहण की तैयारी में मेडा
    • नगर निगम को हस्तांरित हुए मेडा के 13 एसटीपी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
    देश

    यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी

    adminBy adminJune 3, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 जून। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक कमान को मजबूत करने के उद्देश्य से मंत्रियों के प्रभार वाले जनपदों की सूची में बड़ा बदलाव किया है. कैबिनेट में नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं, वहीं नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

    मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बुधवार को जारी आदेश के अनुसार अब सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री को एक या दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार का उद्देश्य इन जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन, शिकायत निवारण और विकास कार्यों की सीधी निगरानी सुनिश्चित करना है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सूचना, नियोजन, लोक सेवा प्रबंधन, न्याय, धार्मिक कार्य, लोक निर्माण समेत 20 से अधिक विभागों का प्रभार पहले से ही है.

    नई व्यवस्था में उन्होंने किसी एक जिले का प्रभार नहीं लिया है, लेकिन समन्वय की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी. उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण विकास, समग्र ग्रामीण विकास, ग्रामीण अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और सार्वजनिक उद्यम विभाग मिले हैं, उन्हें प्रतापगढ़ जिले का प्रभार दिया गया है. वहीं, दूसरे उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभागों की जिम्मेदारी है. उनको अभी किसी जिले की जिम्मेदारी नहीं दी गई.

    कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती जिले का प्रभार मिला है. जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज और गोरखपुर देखेंगे.

    वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वाराणसी और लखनऊ के प्रभारी बनाए गए हैं. महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस की जिम्मेदारी दी गई है. गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ और फिरोजाबाद देखेंगे.

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को झांसी और फर्रुखाबाद का प्रभार सौंपा गया है. औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन और निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मिर्जापुर और चित्रकूट के प्रभारी होंगे. श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर देखेंगे. नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही की जिम्मेदारी मिली है.

    राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जेपीएस राठौर को संभल और बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया और मऊ का प्रभार दिया गया है. आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल लखीमपुर खीरी, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल गाजीपुर के प्रभारी होंगे.

    राज्य मंत्रियों में मयंकेश्वर शरण सिंह प्रतापगढ़, दिनेश खटीक शामली, संजीव गोंड चंदौली, बलदेव सिंह ओलख पीलीभीत, जसवंत सिंह सैनी बागपत, रामकेश निषाद हमीरपुर, मनोहर लाल मनु कोरी महोबा, संजय सिंह गंगवार जालौन, बृजेश सिंह गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी बनाए गए हैं.

    राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभारी मंत्री अपने आवंटित जिलों में नियमित दौरे करेंगे, जनसुनवाई करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे.

    कैबिनेट मंत्रियों में किसके पास कौन सा जिला?
    सुरेश कुमार खन्ना- वाराणसी और लखनऊ
    सूर्य प्रताप शाही- अयोध्या और बस्ती
    स्वतंत्र देव सिंह- प्रयागराज और गोरखपुर
    बेबी रानी मौर्य- इटावा और हाथरस
    लक्ष्मी नारायण चौधरी- अलीगढ़ और फिरोजाबाद
    जयवीर सिंह- झाँसी और फर्रुखाबाद
    धर्मपाल सिंह- गाज़ियाबाद और रामपुर
    नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी”- मिर्जापुर और चित्रकूट
    अनिल राजभर- आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर
    राकेश सचान- रायबरेली और कन्नौज
    अरविन्द कुमार शर्मा- जौनपुर और भदोही
    योगेन्द्र उपाध्याय- कानपुर नगर
    आशीष पटेल- गोंडा
    संजय निषाद- कानपुर देहात
    ओम प्रकाश राजभर- अम्बेडकरनगर
    दारा सिंह चौहान- कुशीनगर और श्रावस्ती
    सुनील कुमार शर्मा- सहारनपुर
    अनिल कुमार- मुरादाबाद

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
    नितिन अग्रवाल- लखीमपुर खीरी
    कपिल देव अग्रवाल- बिजनौर
    रवीन्द्र जायसवाल- गाजीपुर
    सन्दीप सिंह- मथुरा
    गुलाब देवी- अमरोहा
    गिरीश चन्द्र यादव- सुल्तानपुर
    धर्मवीर प्रजापति- मैनपुरी
    असीम अरूण- हरदोई और मेरठ
    जे.पी.एस. राठौर- संभल और बरेली
    दयाशंकर सिंह- देवरिया और m मऊ
    नरेन्द्र कुमार कश्यप- शाहजहांपुर
    दिनेश प्रताप सिंह- बाँदा और बहराइच
    अरून कुमार सक्सेना- बदायूं
    दयाशंकर मिश्र “दयालु”- बलिया और महराजगंज

    राज्यमंत्री
    मयंकेश्वर शरण सिंह- प्रतापगढ़
    दिनेश खटीक- शामली
    संजीव गोंड- चंदौली
    बलदेव सिंह ओलख- पीलीभीत
    जसवन्त सिंह सैनी- बागपत
    रामकेश निषाद- हमीरपुर
    मनोहर लाल मन्नू कोरी- महोबा
    संजय सिंह गंगवार- जालौन
    बृजेश सिंह- गौतमबुद्धनगर
    के.पी. मलिक- हापुड़
    सुरेश राही- बाराबंकी
    प्रतिभा शुक्ला- अमेठी
    राकेश राठौर गुरू- औरैया
    रजनी तिवारी- उन्नाव
    सतीश चन्द्र शर्मा- बलरामपुर
    दानिश आजाद अंसारी- ललितपुर
    विजय लक्ष्मी गौतम- संतकबीरनगर
    कृष्णा पासवान- कौशाम्बी
    कैलाश सिंह राजपूत- एटा

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP MINISTERS YOGI GOVERNMENT uttar-pradesh news YOGI GOVERNMENT DISTRICT PRABHAR
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक

    June 3, 2026

    शादीशुदा बेटियां परिवार का अभिन्न हिस्सा, अनुकंपा नियुक्ति की हकदारः सुप्रीम कोर्ट

    June 3, 2026

    दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.