Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली के 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर का होगा ऑडिट
    • सीए का परिणाम घोषित, शार्दुल बने टॉपर
    • दरवाजा बंद करने को लेकर चलती ट्रेन में हत्या
    • एसआईटी ने राम मंदिर चारी प्रकरण में चंपत राय समेत 17 को आरोपी माना
    • विवाद के बाद कार से कूदने लगी पत्नी, अपहरण का मचा हल्ला
    • वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर करेंगे अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग
    • टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी
    • वेनेजुएला में 60 सेकेंड में 2 भूकंप, 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से कई शहर तबाह; 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
    देश

    दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

    adminBy adminJune 3, 2026No Comments100 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 03 जून। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि 37 घायल हो गए। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सुबह नाश्ते के समय रेस्टोरेंट हादसा हुआ है।
    रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए।

    रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के अलावा कई कमरे भी हैं, जहां लोग मौजूद थे।

    आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि हादसे में 12 से 14 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

    राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दमकल और स्थानीय नागरिकों की मदद से कुल 37 लोगों को सुरक्षित अथवा अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया. 

    फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    घटना की जांच में सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि भवन के बेसमेंट में कई लोग रह रहे थे और बेसमेंट में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता था, जिस पर बाहर से ताला लगा दिया गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचे के बाद ताले का काट कर लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. साथ ही पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है कि बेसमेंट में ताला क्यों लगाया गया था.

    दिल्ली के मालवीय नगर स्थिति होटल में हुए आग्निकांड पर पीएमओ ने गहरा दुख जताया है. पीएमओ ने एक्स पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है. अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

    delhi malviya-nagar restaurant-fire tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली के 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर का होगा ऑडिट

    June 25, 2026

    सीए का परिणाम घोषित, शार्दुल बने टॉपर

    June 25, 2026

    दरवाजा बंद करने को लेकर चलती ट्रेन में हत्या

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.