Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दो सौ से अधिक अवैध कोचिंग संस्थान खामियां मिलने पर किए सील
    • भारत आने वाले 11 जहाजों ने पार किया होर्मुज, दस का इंतजार : विदेश मंत्रालय
    • ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को नई कार्यसमिति की सूची भेजी
    • होर्मुज खुलने से बेहतर होगी एनर्जी सप्लाई चेन : अजीत डोभाल
    • पाकिस्तान को सिंधु जल समझौते पर भारत ने लताड़ा, दावे नकारे
    • पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी
    देश

    काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी

    adminBy adminJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपने यहां सास बहू सीरियल देखने और इनके झगड़े के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं कितने ही मामलों में सास बहू एक दूसरे के प्रति जहर उगलने और बुराईयां करने से नहीं चूकते ऐसे अनेकों किस्से मिल जाएंगे कि बहू उत्पीड़न करती है तो बहू ने सास और परिवार के द्वारा दुर्वयवहार और दहेज मांगने की शिकायतें आम बात है कुछ मामले ऐसे भी आते हैं कि सास ने बहू को मार दिया ऐसा भी कभी कभी पढ़ने को मिलता है कि भरे पूरे परिवार में सास की सम्पत्ति कब्जाकर उसे सड़क पर भीख मांगने के लिए छोड़ दिया लेकिन हरियाणा के गांव हताना निवासी हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी अपनी ९० वर्षीय वृद्ध सास चंद्री देवी को प्लास्टिक के टब में बैठाकर ब्रज की ८४ कोसी परिक्रमा करा रही है। खबर के अनुसार ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में इन दिनों कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बुजुर्गों के प्रति सम्मान का ऐसे ही एक दृश्य को देख लोग बहू की तारीफ करने से नहीं थक रहे। हरियाणा के गांव हताना निवासी हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी 90 वर्षीय वृद्ध सास चन्द्री देवी को प्लास्टिक के टब में बैठाकर सिर पर उठाए ब्रज चौरासी कोस (252 किलोमीटर लंबी) परिक्रमा करा रही हैं। बहू काजल का कहना है कि पिछले गत दिवस गांव बंचारी से परिक्रमा शुरू की थी, गत दोपहर में सास-बहू मांट के गांव नसीटी पहुंची। जैसे ही लोगों को अनोखी परिक्रमा की जानकारी मिली तो उन्हें देखने उमड़ने लगे। हर कोई उस बहू को देखने के लिए आतुर नजर आया, जो अपनी वृद्ध सास की इच्छा को अपनी तपस्या बना चुकी है।
    टब में बैठी कमजोर और बुजुर्ग सास चन्द्री देवी के चेहरे पर संतोष और भक्ति की चमक साफ दिखाई दे रही है। जबकि सिर पर टब उठाए बहू के कदमों में दृढ़ता और सास को चौरासी कोस परिक्रमा कराने का संकल्प नजर आ रहा है। काजल चौधरी ने कहा कि उनकी सास चलने-फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन उनके मन में बरसों से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने की इच्छा थी। सास इस इच्छा को उन्होंने अपना कर्तव्य मान लिया और तय कर लिया कि सास को चौरासी कोस की परिक्रमा कराएंगी।
    अगर समाज में हरियाणवी गायक सिंगर काजल चौधरी और उनकी सास चंद्री देवी जैसा प्यार सास-बहू में होने लगे तो समाज से दहेज और बहू उत्पीड़न के मुकदमे तो पूरी तौर पर समाप्त हो ही जाएंगे यह जो हमेशा सुनने को मिलता है कि कलयुग आ गया बहू ने सास को घर से निकाल दिया आदि खबरे सुनने को मिलना बंद हो जाएंगी और जहां तक मेरा मानना है कि हमारे देश में अदालतों को लेकर जो घरेलू झगड़े बढ़ रहे है उनकी संख्या में भी कमी आएंगी और मैं तो यह कह सकता हूं कि सारी सास-बहू में इतना ही प्यार होने लगे तो अपने देश में भी राम राज स्थापित हो सकता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दो सौ से अधिक अवैध कोचिंग संस्थान खामियां मिलने पर किए सील

    June 24, 2026

    भारत आने वाले 11 जहाजों ने पार किया होर्मुज, दस का इंतजार : विदेश मंत्रालय

    June 24, 2026

    ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को नई कार्यसमिति की सूची भेजी

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.