Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
    देश

    बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान

    adminBy adminJune 3, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 03 जून (प्र)। एनसीआर की सड़कों से पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने के लिए अब परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है विभाग जल्द ही बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी के वाहनों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान शुरू करेगा। अभियान का उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण को मजबूत करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
    एनसीआर क्षेत्र में लगभग 30 लाख वाहन ऐसे हैं जो पुराने बीएस मानकों के तहत आते हैं। इन्हीं वाहनों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाने की तैयारी की जा रही है परिवहन विभाग का साफ कहना है कि अब ऐसे वाहनों को किसी भी स्थिति में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हरिशंकर सिंह ने बताया कि बीएस 1, बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों के खिलाफ जल्द विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान जहां भी ऐसे वाहन पाए जाएंगे, उन्हें मौके पर ही जब्त कर स्क्रैप नीति के जरिए नष्ट किया जाएगा। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के अनुसार, यह कदम एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुराने इंजन वाले वाहनों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, जिसे देखते हुए अब सख्त कार्रवाई अनिवार्य हो गई है।

    डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने संकेत दिए हैं कि अभियान के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। विशेष टीमों को भी तैनात किया जाएगा, जो सड़कों, चौराहों और हाईवे पर ऐसे वाहनों की पहचान करेंगी। उनका मानना है कि इस कार्रवाई से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि आधुनिक और सुरक्षित वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।

    अभियान से पहले अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी
    डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जल्द ही पूरे एनसीआर क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अभियान को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। बैठक के बाद सभी जिलों में चेकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। टीमों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि पुराने बीएस-1, 2 और 3 वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    June 23, 2026

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.