Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    देश

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    adminBy adminJuly 31, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 31 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की ढिलाई न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी मशीनरी को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्पष्ट कर दिया कि 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। केवल विशेष परिस्थितियों में निर्धारित प्रक्रिया के जरिए अनुमति मिलने पर ही मुख्यालय छोड़ा जा सकेगा।

    बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। कावड़ यात्रा का तैयारियों पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि सभी एंबुलेंस पूरी तरह संचालित रहें और किसी भी स्थिति में सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए। कांवड़ मार्ग पर लगाए जाने वाले चिकित्सा शिविर, सीएचसी और पीएचसी चिकित्सका का पयाप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों, चिकित्सा शिविरों और एंबुलेंस की जानकारी वाले सूचना बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं. ताकि जरूरत पड़ने पर कांवड़िए तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें।

    हर स्वास्थ्यकर्मी रहेगा अलर्ट, चूक पर तय होगी जवाबदेही
    डीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगे। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Leave for all district officials and employees cancelled until August 12. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.