Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    देश

    किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य

    adminBy adminJuly 31, 2026No Comments40 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 31 जुलाई (प्र)।शहर के नियोजित विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) परतापुर में महत्वाकांक्षी नई टाउनशिप विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना के तहत 294 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक टाउनशिप का सपना साकार होने वाला है। इसमें 156 हेक्टेयर भूमि पहले ही खरीदी जा चुकी है। अब शेष 132 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को शासन से मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। मेडा के सचिव अर्पित गुप्ता ने बताया कि दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराने को प्राथमिकता दी जा रही है।

    यह नई टाउनशिप कुल 31 सेक्टरों में विकसित की जाएगी। इसमें आधुनिक आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र, चौड़ी सड़कें, पार्क, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर पर बढ़ती आबादी के दबाव को कम करना और निवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    नई टाउनशिप के लिए कुल 294 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। इसमें से 156 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जा चुकी है और उस पर कब्जा लेकर तारबंदी भी कर ली गई है। यह बताया गया है कि भूमि अधिग्रहण में जिन किसानों की भूमि शामिल है, उन्हें पहले से सूचित किया गया है और बड़ी संख्या में किसान अपनी भूमि टाउनशिप के लिए देने के लिए सहमत हैं। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद मेडा किसानों की शेष 132 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा इस संबंध में मेडा ने किसानों की भूमि अधिग्रहण करने की फाइल जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी थी, जिस पर अब मंजूरी मिल गई है।

    तीन कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन
    टाउनशिप में स्कूल, पार्क और अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए परामर्शदाता एजेंसी का चयन करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस संबंध में टेंडर अपलोड किए गए थे। इसमें तीन कंपनियों ने अपने अनुभव और अत्याधुनिक न्यू टाउनशिप के लिए प्रजेंटेशन दिया है। तकनीकी मुआयना के बाद जल्द ही एक कंपनी को चिह्नित कर लिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद, मास्टर प्लान के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस परियोजना से मेरठ के विकास को नई दिशा मिलने और निवासियों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने की उम्मीद है।

    meerut news meerut report new township tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.