Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुख्यमंत्री जी कच्ची कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर प्रतिबंध सील लगाने एफआईआर कराने के मेडा आवास विकास के अधिकारियों के दावों की हो गहन जांच, अफसरों पर हो कार्रवाई
    देश

    मुख्यमंत्री जी कच्ची कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर प्रतिबंध सील लगाने एफआईआर कराने के मेडा आवास विकास के अधिकारियों के दावों की हो गहन जांच, अफसरों पर हो कार्रवाई

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 23, 2025No Comments39 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेडा आवास विकास शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए आम आदमी को उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए विभाग अपने मूल काम पर नागरिकों के अनुसार असफल हैं। लोगों का कहना है कि इन विभागों ने व्यवस्था की परिभाषा बदल दी है। नीचे से ऊपर तक के ज्यादातर अफसर सुविधाएं जुटाने और हर वो काम कराने जो नहीं हो सकता सक्रिय हो रहे हैं। हम क्या कहें मगर जो इन विभागों की हठधर्मी और मनमर्जी के चलते कट रही कच्ची कॉलोनियों अवैध निर्माण और सरकारी जमीन घेरे जाने से आम आदमी प्रभावित हो रहा है उसका मानना है कि इन विभागों के अधिकारी कर्मचारी ज्यादातर झूठ बोलते हैं। अवैध निर्माण पर जरा सा धक्का लगने पर अवैध निर्माण ध्वस्त करते हैं। अवैध कॉम्लैक्सों पर सील भी लगाई जाती है और निर्माणकर्ताओं पर एफआईआर कराई जाती हैलेकिन उससे कुछ नहीं होता। खबरें फोटों मीडिया में छपवाई जाती है लेकिन मौकों पर दावों के अनुसार कुछ नहीं होता।
    इसके उदाहरण के रूप में पिछले पांच साल में जितने भवनों के ध्वस्तीकरण, सील लगाने या एफआईआर की बात की जाती है वो सिर्फ कागजो पर सीमित रहता है। कितने ही नागरिकों का कहना है कि मेडा आवास विकास के अधिकारी मौके का मुआयना करे या किसी उच्च प्रशासनिक अधिकारी की टीम बनाकर मौका मुआयना किया जाए तो इन विभागों के अधिकारियों के दावों का पर्दाफाश होगा ही सरकार को जो अरबों रूपये के राजस्व के नुकसान का भी पर्दाफाश होगा ही। इस बारे में जानकारों के अनुसार जो जानकारी दी जा रही है उसे ध्यान में रखकर यह कहा जा सकता है कि पहले जो सूची घोषित होने की बात चल रही है उन क्षेत्रों में पांच साल में जितने अधिकारी रहे उनकी सूची तैयार कर अवैध कॉलोनी निर्माणों की समीक्षा कराई जाए और भविष्य में ऐसा ना हो उसके लिए दोषियों पर कार्रवाई की जाए तभी सरकारी नीतियों का पालन, कट रही कच्ची कॉलोनियों पर प्रतिबंध लग सकता है।
    मान्य मुख्यमंत्री जी संबंधित विभागों के अधिकारियों के यह कहने से पहले कच्ची कॉलोनियों का विवरण नहीं दिया गया है इसलिए जांच संभव नहीं है इसके लिए पांच सालों में जहां जहां सील लगाई गई वहां का मौका मुआयना कराया जाए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.