नई दिल्ली 11 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद दुष्प्रभावों के लिए ‘बिना किसी गलती के मुआवजा नीति’ तैयार करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मुआवजा नीति तैयार करना, केंद्र या किसी अन्य प्राधिकरण की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या गलती को स्वीकार करना नहीं माना जाएगा। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने अपने फैसले में यह भी कहा कि टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। दुष्प्रभाव के वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए अलग विशेषज्ञ…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
बागपत,11 मार्च। बागपत के काठा गांव में एक फौजी साथी की सड़क हादसे में मौत के बाद जाट बटालियन के 11 फौजियों ने अनूठी मिसाल पेश की। इन फौजियों ने दिवंगत साथी की बेटी की शादी में पहुंचकर सारी रस्मों में हिस्सा लेते हुए पिता का धर्म निभाया और 6.10 लाख रुपये का कन्यादान भी दिया। अपनी हथेलियों पर बेटी प्राची को चलवाते हुए स्टेज तक लाए। यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। दरअसल, वर्ष 2020 में काठा गांव निवासी फौजी हरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में उस समय मृत्यु हो गई थी, जब वे सेवानिवृत्त होकर घर…
लखनऊ, 11 मार्च (अम)। उत्तर प्रदेश ने देश की अर्थव्यवस्था में मजबूत आर्थिक शक्ति केंद्र के रूप में पहचान बनाई है। इसमें जीडीपी की मजबूती, व्यापार करने की सुगमता, निवेश आकर्षक गंतव्य और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मुख्य हैं। यह खुलासा उद्योग संगठन पीएचडीसीसीआई की यूपी पर शोध रिपोर्ट से हुआ है।ये रिपोर्ट गत दिवस चैंबर के महासचिव डॉ. रंजीत मेहता ने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश को सौंपी। इसमें यह संकेत दिया गया है कि राज्य एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। चैंबर के महासचिव ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि राज्य की…
वॉट्सऐप ने अपनी सुविधाओं का विस्तार करते हुए स्क्रीन शेयरिंग फीचर को सभी के लिए रोलआउट कर दिया है। यह फीचर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहा है जो घर से काम (Work from home) करते हैं या जिन्हें तकनीकी सहायता के लिए दूसरों को अपने फोन की स्क्रीन दिखानी पड़ती है लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स ने इस फीचर को लेकर एक गंभीर चेतावनी भी जारी की है। WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग का तरीकाWhatsApp के बाकी फीचर्स की तरह स्क्रीन शेयरिंग को यूज करना भी बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप ओपन करें. अब उस कॉन्टैक्ट…
नई दिल्ली, 10 मार्च। Xiaomi ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। टैबलेट 11.2 इंच की 12-बिट डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर की पावर मिल रही है जो इसे और भी खास बना देती है। अगर आप अपने पुराने बजट लैपटॉप की खराब परफॉर्मेंस से परेशान हैं तो ये टैबलेट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स,…
यूपी में अब आम जनमानस भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। अभी तक जानकारी अनुसार गेस्ट हाउस तो फिर भी आम लोगों को उपलब्ध हो जाते थे लेकिन सर्किट हाउस किसी को नहीं मिलते थे। यहां सिर्फ सरकारी अफसर और जनप्रतिनिधि ही ठहरते थे। लेकिन अब प्रदेश सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा २१ सर्किट हाउस और ३३४ गेस्ट हाउस में कमरे ऑनलाइन बुक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह डिजिटल होने से कमरे बुक होने की व्यवस्था आसान और पारदर्शी होगी। एक खबर के अनुसार इसके लिए विभाग ने एक एकीकृत वेब आधारित सर्किट…
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के लिए विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित होने से यहां दूसरे नंबर पर रहे राम निवास रावत की लॉटरी खुली और वह विधायक हो गए। इस बारे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार द्वारा पार्टी विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करने के फैसले पर वकीलों से सलाह कर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अपील की बात कही गई। उनका कहना है कि हम अदालत का सम्मान करते हैं। बताते चलें कि चुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने अपने छह अपराधिक…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा कोलकाता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक के दौरान भाजपा सहित अधिकतर दलों के नेताओं ने चुनाव पश्चिम बंगाल में दो या तीन चरणों में कराने का सुझाव दिया। जबकि सत्ताधारी टीएमसी ने चुनाव के चरणों को लेकर कोई बात नहीं की। सोमवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखविंदर सिंध संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य के निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल की पीठ ने कोलकाता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसे लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि अधिकतर दलों…
मुंबई, 10 मार्च। फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स्लम सेट बनाया है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म दि पैराडाइज़ के गाने ‘आया शेर ने अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है। इस गाने के इतने बड़े लेवल और असली दिखने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट की मेहनत है, जिन्होंने बहुत ही शानदार सेट्स तैयार किए। इन सेट्स में भव्यता के साथ-साथ असलियत का भी पूरा तालमेल बिठाया गया है। सबसे खास सेटअप्स में से एक हीरो हाउस (कमान सेट)…
लखनऊ 10 मार्च। लखनऊ में योगी कैबिनेट की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान 31 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 30 पारित हुए। सबसे बड़ा फैसला फर्जी रजिस्ट्री को रोकने को लेकर हुआ। अब किसी भी संपत्ति को बेचने से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान किया जाएगा। यदि नाम अलग पाया जाता है तो रजिस्ट्रेशन विभाग इसकी जांच करेगा। सरकार ने सर्किल रेट पर एक प्रतिशत शुल्क और विकास शुल्क के दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क से जुड़े प्रावधानों में भी बदलाव किया है। पहले यह राशि यूसी जारी होने के बाद निकायों को दी जाती थी, जिसे…
