मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के लिए विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित होने से यहां दूसरे नंबर पर रहे राम निवास रावत की लॉटरी खुली और वह विधायक हो गए। इस बारे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार द्वारा पार्टी विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करने के फैसले पर वकीलों से सलाह कर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अपील की बात कही गई। उनका कहना है कि हम अदालत का सम्मान करते हैं। बताते चलें कि चुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने अपने छह अपराधिक मामलों में से केवल दो का ही उल्लेख किया। जिस पर हाईकोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने के आरोपों को सही मानते हुए न्यायाधीश जीएस अहलूवालिया ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य कर दिया। स्मरण रहे कि पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रामनिवास रावत द्वारा हाईकोर्ट में उक्त चुनाव याचिका दायर की गई थी जिस पर मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर राम निवास को विजयपुर से विजयी घोषित किया गया है।
हाईकोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले के परिणाम काफी अच्छे हो सकते हैं। क्योंकि जैसा राजनीतिक क्षेत्रों में तथ्यों को छिपाने की चर्चाएं चलती रहती है ऐसे फैसलों के आधार पर अन्य लोग भी अदालत जा सकते हैं जिससे कई पात्र जनप्रतिनिधि के रुप में उन्हें भी सेवा करने का मौका पा सकते हैं।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
