मेरठ, 26 अगस्त (प्र)। संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में एक युवक को हथौड़े से हमला करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, यह विवाद पिछले तीन साल से एक मकान पर कब्जे को लेकर चल रहा है। गत दिवस दोपहर को एक पक्ष के लोगों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने हाथ में हथौड़ा लेकर उन पर हमला कर दिया।
न्यू इस्लाम नगर निवासी अफसाना पत्नी रियाज अहमद का अपने जेठ नवाबुद्दीन से मकान में हिस्सेदारी को लेकर विवाद है। अफसाना के अनुसार, इस मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद, नवाबुद्दीन अपने बेटों शोएब और यूनुस सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
अफसाना ने आरोप लगाया कि गत दिवस जब उनके पति रियाज अहमद दुकान पर बैठे थे, तभी नवाबुद्दीन लगभग एक दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रियाज के साथ मारपीट की और हथौड़े से हमला किया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अफसाना का यह भी आरोप है कि उन्होंने लोहिया नगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है और न ही यह प्रकरण उनके सामने आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि वीडियो सामने आता है, तो पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला
- प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
- महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
- CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
- KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
- घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
- 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
- गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा

