मेरठ 04 जून (प्र)। शहर के प्रतिष्ठित होटल सम्राट हैवन्स का खरीदार मिलते ही नए मालिक के नाम होगा होटल भविष्य अगले एक महीने में तय हो सकता है। पंजाब नेशनल बैंक फिलहाल मेरठ और आसपास के कारोबारियों के बीच इस संपत्ति के लिए संभावित खरीदार तलाश रहा है, लेकिन यदि निर्धारित अवधि में कोई उपयुक्त खरीदार नहीं मिलता है तो बैंक बाहरी जिलों और दूसरे राज्यों के निवेशकों के लिए ई- ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए नियमानुसार सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया जाएगा और ऑनलाइन नीलामी के माध्यम संपत्ति का हस्तांतरण किया जाएगा। गढ़ रोड स्थित सम्राट हैवन्स कभी…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
बिजनौर/स्योहारा 04 जून। गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंगस्टर अतीक अहमद की लगभग 168.13 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट जालौन के आदेश पर तहसील धामपुर क्षेत्र में की गई। बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने बताया कि तहसील एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने संपत्ति को सील कर एसडीएम धामपुर को रिसीवर / प्रशासक के रूप में सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के लिए एसपी जालौन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। कुर्क की गई संपत्तियों में ग्राम याकूबपुर…
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि बाग के ठेकेदार ने पहले एक मासूम बच्चे को कई थप्पड़ मारे और विरोध करने पर उसके चाचा की अंगुलियों को दांत से काटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौता कराने का आरोप लगाया है। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सलाहपुर निवासी 19 वर्षीय वसीम पुत्र यामीन सोमवार को अपने बड़े भाई मोमीन के साथ गांव निवासी परविंद्र के खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान मोमीन का…
अपने यहां सास बहू सीरियल देखने और इनके झगड़े के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं कितने ही मामलों में सास बहू एक दूसरे के प्रति जहर उगलने और बुराईयां करने से नहीं चूकते ऐसे अनेकों किस्से मिल जाएंगे कि बहू उत्पीड़न करती है तो बहू ने सास और परिवार के द्वारा दुर्वयवहार और दहेज मांगने की शिकायतें आम बात है कुछ मामले ऐसे भी आते हैं कि सास ने बहू को मार दिया ऐसा भी कभी कभी पढ़ने को मिलता है कि भरे पूरे परिवार में सास की सम्पत्ति कब्जाकर उसे सड़क पर भीख मांगने के लिए छोड़…
पटना 03 जून। पटना पुलिस ने बुधवार को बिहार में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक कोचिंग संस्थान का निदेशक भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, ये गिरफ्तारियां जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और मामले से जुड़े संदिग्धों से की गई पूछताछ के आधार पर की गईं। अधिकारियों ने बताया कि जांच के नतीजों से कई लोगों की संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद समन्वित कार्रवाई की गई। पुलिस ने पुष्टि की कि तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया और उसके…
नई दिल्ली 03 जून। देशभर में बैंक खातों की केवाईसी अपडेट कराने में लाखों ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बैंक लंबे समय से निष्क्रिय या कम इस्तेमाल होने वाले खातों को संवेदनशील श्रेणी में डालकर उनके संचालन पर रोक या पाबंदी लगा रहे हैं। इस कारण ग्राहकों को खाता दोबारा सक्रिय कराने और केवाईसी अपडेट कराने के लिए बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आरबीआई ने केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके बावजूद कई बैंक ग्राहक से आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट…
नई दिल्ली 03 जून। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि केवल शादीशुदा होने के आधार पर किसी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति या कल्याणकारी लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने साफ कहा कि अगर विवाहित बेटी अन्य सभी शर्तें पूरी करती है तो उसका दावा सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के उन फैसलों को भी पलट दिया, जिनमें कहा गया था कि शादीशुदा बेटी परिवार की परिभाषा में नहीं आती और इसलिए उसे अनुकंपा लाभ नहीं मिल सकता। जस्टिस पीएस नरसिम्हा…
लखनऊ 03 जून। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक कमान को मजबूत करने के उद्देश्य से मंत्रियों के प्रभार वाले जनपदों की सूची में बड़ा बदलाव किया है. कैबिनेट में नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं, वहीं नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बुधवार को जारी आदेश के अनुसार अब सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री को एक या दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार का उद्देश्य इन जिलों…
नई दिल्ली 03 जून। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि 37 घायल हो गए। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सुबह नाश्ते के समय रेस्टोरेंट हादसा हुआ है।रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें…
मेरठ 03 जून (प्र)। एनसीआर की सड़कों से पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने के लिए अब परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है विभाग जल्द ही बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी के वाहनों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान शुरू करेगा। अभियान का उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण को मजबूत करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।एनसीआर क्षेत्र में लगभग 30 लाख वाहन ऐसे हैं जो पुराने बीएस मानकों के तहत आते हैं। इन्हीं वाहनों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाने की तैयारी की जा रही है परिवहन विभाग का साफ कहना है कि अब ऐसे…
