Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस ने यूपी का प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया
    • मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती कर रही सेहत से खिलवाड़
    • मां बनने से कैरिअर नहीं रूकता : स्वीडन की मंत्री
    • धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने साई हॉस्पिटल में शुरू की कैंसर और हृदय रोग ओपीडी
    • दौड़ में शाश्वत और कीर्ति रहे अव्वल, अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में 100 मीटर श्रेणी के विजेता बने
    • मृत्युभोज में घी का मालपुआ नहीं परोसने पर 43 परिवारों का किया राशन-पानी बंद
    • ट्रैफिक दारोगा के उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारियों ने बाजार रखा बंद
    • आयकर विभाग ने मजदूर की बेटी को भेजा 21 करोड़ का नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत
    देश

    तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत

    adminBy adminJune 7, 2026No Comments34 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून यानी आज से लागू हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।

    क्यों बढ़ाए गए LPG के दाम?
    न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मार्च में की गई 60 रुपये की वृद्धि के बावजूद तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा था। ताजा संशोधन से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत को देखते हुए कीमतों में इजाफा करना आवश्यक माना गया।

    शहरवार घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतें
    शहर घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत
    दिल्ली ₹942.00
    मुंबई ₹941.50
    कोलकाता ₹968.00
    चेन्नई ₹957.50
    पटना ₹1,031.50
    जयपुर ₹945.50

    तेल कंपनियों पर अब भी दबाव
    मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है। अनुमान है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांग्रेस ने यूपी का प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया

    June 27, 2026

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती कर रही सेहत से खिलवाड़

    June 27, 2026

    मां बनने से कैरिअर नहीं रूकता : स्वीडन की मंत्री

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.