Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
    • मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ
    • यूपी के 40 जिलों में 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी
    • गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार
    • नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगला
    • पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी 4700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
    • कांवड़ यात्रा में 124 दुकानों पर पर्देदारी में बिकेगी शराब
    • कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद अवैध, बेदखली के साथ 6.41 करोड़ का जुर्माना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी
    एंटरटेनमेंट

    सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी

    adminBy adminJune 7, 2026No Comments47 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर: ये दोमुंहा सांप आपकी जिंदगी बदल देगा. इसे खरीदते ही नोटों की बारिश होने लगेगी. यह बहुत ही चमत्कारी और दुर्लभ सांप है.’ये दावा कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने वाला शातिर ठग सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह यह दोमुंहा सांप 15 लाख रुपए में बेचता था. इसके अलावा उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. ठग के पास से पुलिस ने ऑडी कार भी बरामद की है.

    एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुर्लभ दोमुंहे सांपों के नाम पर लोगों को धोखा देकर मोटी रकम वसूल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने दबनी कब्रिस्तान वाले खंडजे पर पूजा एन्कलेव के पास घेराबंदी कर आरोपी आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद भोल्लर निवासी शिवधाम कॉलोनी, खताखेड़ी, थाना मंडी, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया.

    एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर दो रेड सैंड बोआ सांप, 4.94 लाख रुपये नकद, 127 गड्डी मनोरंजन बैंक नोट, 145 गड्डी सफेद कागज, दो कूटरचित आधार कार्ड, एक ऑडी क्यू-3 कार और नोट गिनने की मशीन बरामद की. पुलिस के अनुसार आरोपी इन सामानों का उपयोग लोगों को प्रभावित कर झांसे में लेने के लिए करता था.

    पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. उसने बताया कि उसने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था. अलग-अलग नामों से लोगों से संपर्क करता था. आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर दोमुंहे सांपों की अवैध खरीद-फरोख्त करता था. उसने बताया कि हाल ही में वह और उसके साथी एक दोमुंहा सांप 15 लाख रुपये में बेचकर आए थे. इस सौदे में उसके दोनों साथियों ने अपने-अपने हिस्से के पांच-पांच लाख रुपये ले लिए थे, जबकि खर्च काटने के बाद शेष 4.94 लाख रुपये उसके पास बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया.

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए कि उसके पास भारी मात्रा में धन है. मनोरंजन नोटों और सफेद कागजों की गड्डियों का इस्तेमाल करता था. बैग में रखी इन गड्डियों को देखकर लोग प्रभावित हो जाते थे और आसानी से उसके जाल में फंस जाते थे. वह लोगों से दावा करता था कि यह सब इस दोमुंहे सांप की बदौलत ही है. कहता था कि यह सांप चमत्कारी, औषधीय गुणों वाला और अत्यधिक मूल्यवान है. ऐसे लोग उसके जाल में फंस जाते थे. इसके बाद उनसे सांप के बदले मोटी रकम ऐंठ लेता था.

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही उसके फरार साथियों और इस पूरे गिरोह के नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है. एसपी सिटी का कहना है कि मामले में आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

    भारत में रेड सैंड बोआ सांप की पूंछ और मुंह एक जैसा दिखाई देता था. दोनों तरफ से यह सांप एक सामान नजर आता है. इस वजह से इस सांप को दोमुंहा सांप कहा जाता है. यह सांप भारत, पाकिस्तान और ईरान में पाया जाता है. यह बेहद शांत प्रकृति का सांप होता है. इसमें जहर नहीं होता है. भारत में यह दुर्लभ प्रजाति का सर्प है. इसे मारना और पकड़ना वन्य जीव अधिनियम के तहत अपराध है. ऐसी भ्रांति है कि यह सांप अलौकिक शक्तियों वाला सर्प होता है. इस वजह से ठगी इसी का फायदा उठाकर भोले-भाले लोगों से ठगी कर लेते हैं. हालांकि अब लोग काफी जागरूक हुए हैं. दरअसल इस सांप के दो मुंह नहीं होते हैं. इसकी पूंछ का हिस्सा इसके सिर जैसा होता है. इससे लोगों को दो मुंह वाले सांप का भ्रम होता है. इस वजह से इसको दोमुंहा सांप कहा जाता है.

    meerut report Rain of notes from a snake with two mouth tazza khabar Uttar Pradesh viral khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए

    July 17, 2026

    मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ

    July 17, 2026

    यूपी के 40 जिलों में 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

    July 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.