लखनऊ, 01 जनवरी। प्रदेश के 67 आईएएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार से प्रभावी मानी जाएगी। चार आइएएस अधिकारी वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव प्रमुख सचिव बन जाएंगे। वर्ष 2010 बैच के 19 आइएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। जल्द ही इन अधिकारियों को नई तैनाती दी जाएगी। वर्ष 2010 बैच के आइएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार…
Author: admin
नई दिल्ली 01 जनवरी। नए साल से पहले ही गिग वर्कर्स की हड़ताल से कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है. स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत सभी डिलीवरी वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की. गिग वर्कर्स की यूनियन का कहना है कि हमारी मांग के बावजूद कंपनियां उस पर गौर नहीं कर रही. कंपनियां न तो उन्हें ठीक वेतन देती है और न ही सुरक्षा की गारंटी. 10 मिनट की डिलीवरी वाला मॉडल सड़कों पर गिग वर्कर्स के लिए हादसों की वजह बन रहा है. धूप, ठंड और बारिश के बीच दिन-रात डिलीवरी के बाद कंपनी की तरफ से बीमा…
नई दिल्ली 01 जनवरी। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली और NCR में टाटा नमक, घी, इनो, ऑल आउट और वीट जैसे नकली ब्रांडेड घरेलू सामान बनाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम नगर के नितिन कुमार, मंगोलपुरी के रजत सिंघल उर्फ चिंटू, सुरेंद्र गुर्जर और मुजाहिद उर्फ कार्तिक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 345 लीटर मधुसूदन घी, 255 लीटर पतंजलि घी, 531 लीटर अमूल घी, 8,640 इनो पाउच, 1,200 ऑल आउट, 1,152 वीट और तीन हजार…
मुजफ्फरनगर 01 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित खतौली कस्बे के एक परिवार में भावुक भरा पल उस समय देखने को मिला जब मृतक मान लिए गए एक बुजुर्ग चाचा शरीफ 28 साल बाद अपने घर लौटे. बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया में जरूरी दस्तावेजों के लिए चाचा शरीफ को अपने घर लौटना पड़ा, जिसके बाद घर वालों की खुशियों का ठिकाना ना रहा. दरअसल खतौली कस्बा स्थित मोहल्ला बालक राम निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति शरीफ की पहली पत्नी का इंतकाल सन् 1997 में हो गया था. फिर दूसरी शादी करने के बाद अपनी पत्नी के साथ शरीफ पश्चिम…
नई दिल्ली, 31 दिसंबर। नए साल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ घंटे बाद पूरी दुनिया 2026 के स्वागत का जश्न मनाती नजर आएगी। हालांकि, नए साल पर ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर पार्टियों की तैयारी करने वालों को तगड़ा झटका लग सकता है। जी हां, न्यू ईयर ईव से पहले स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत सभी डिलीवरी वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी है। ऐसे में नए साल की पार्टी में खाना ऑर्डर करने से लेकर ऑनलाइन डिलीवरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ…
बागपत, 31 दिसंबर। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की भले ही जन्मभूमि हापुड़ और कर्मभूमि बागपत रही हो, मगर उनका देश का सबसे बड़ा स्मारक राजस्थान के सीकर में बनेगा। इस स्मारक को कांग्रेस, भाजपा के नेताओं के साथ ही सेवानिवृत्त आईएएस, सेवानिवृत्त आईपीएस समेत अन्य लोग मिलकर बनाएंगे। इसके लिए इन सभी के अलावा अन्य लोगों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं और स्मारक का कार्य जल्द शुरू होगा। राजस्थान के किसान नेता कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर 26 अक्तूबर को सीकर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी नारायण सिंह…
हर व्यक्ति की इच्छा तो चार लोगों के परिवारों में भी कोई पूरी नहीं कर सकता तो सरकार सबकी संतुष्टि कैसे कर सकती है इसे देखते हुए सोचें तो बहुत कुछ कमियां नजर आएंगी लेकिन सकारात्मक दृष्टि से सोचा जाए तो जनहित के काफी काम 2025 में होते नजर आए। इस बात से कोई मुकर नहीं सकता।वर्ष 2025 आज हमसे विदाई ले रहा है और २६ आने को है। नए साल का स्वागत करने और पुराने साल की विदाई करने की तैयारियां चल रही है। कुछ का कहना है कि इस साल के कुछ जख्म ताउम्र नहीं भूला पाएंगे। कई…
इस वर्ष २०२५ में नगर निगम आम आदमी के विश्वास और सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में नागरिकों के अनुसार खरा नहीं उतर पाया। क्योंकि इससे संबंध जिम्मेदार लोग सिर्फ दावे और बयान ही देते रहे। पार्षदों की भारी मौजूदगी के बाद भी वो जनसमस्याओं की पूर्ण जानकारी कर पाया ना समस्याओं का समाधान। वो भी उस परिस्थिति में जब केंद्र और प्रदेश में चल रही सरकार की पार्टी का पूर्ण वर्चस्व पार्षदों की संख्या मेयर की मौजूदगी और सरकार से मिल रही सहायताओं के चलते भी या तो जांच बैठाई जाती रही अथवा नाराजगी व्यक्त की…
उज्जैन 31 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार जल अर्पित किया. लेकिन इसके बाद आई प्रतिक्रियाओं ने इसे चर्चा और विवाद का विषय बना दिया है. नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर दर्शन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाकर पूजा करना, जल चढ़ाना और हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन करना इस्लाम के खिलाफ है. मौलाना के अनुसार इस्लाम…
सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को मजबूत करने के लिए नई एआई कंपनी मानुस को अपने साथ जोड़ लिया है। इसमें ऐसे एआई सिस्टम विकसित किए जाते हैं जो इंसानों की तरह खुद फैसले लेकर काम कर सकें। मानुस की स्थापना चीन में हुई थी। यह स्टार्ट-अप एआई एजेंट विकसित करता है, जो रिज्यूमे छांटने, ट्रैवल प्लान बनाने में मदद करता है।रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे की कीमत 2 अरब डॉलर (लगभग 180 अरब रुपये) से अधिक आंकी गई है। हालांकि, मेटा ने आधिकारिक तौर पर आंकड़ा जारी नहीं किया है। यह कदम मेटा की वैश्विक…
