Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नववर्ष की शुभकामनाएं! बीता वर्ष भी ठीक था खुशियों से परिपूर्ण होगा नववर्ष, भ्रष्टाचार लापरवाही पर लगानी होगी लगाम
    देश

    नववर्ष की शुभकामनाएं! बीता वर्ष भी ठीक था खुशियों से परिपूर्ण होगा नववर्ष, भ्रष्टाचार लापरवाही पर लगानी होगी लगाम

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 31, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हर व्यक्ति की इच्छा तो चार लोगों के परिवारों में भी कोई पूरी नहीं कर सकता तो सरकार सबकी संतुष्टि कैसे कर सकती है इसे देखते हुए सोचें तो बहुत कुछ कमियां नजर आएंगी लेकिन सकारात्मक दृष्टि से सोचा जाए तो जनहित के काफी काम 2025 में होते नजर आए। इस बात से कोई मुकर नहीं सकता।
    वर्ष 2025 आज हमसे विदाई ले रहा है और २६ आने को है। नए साल का स्वागत करने और पुराने साल की विदाई करने की तैयारियां चल रही है। कुछ का कहना है कि इस साल के कुछ जख्म ताउम्र नहीं भूला पाएंगे। कई का कहना है कि उपलब्ध्यिों से भरा रहा साल। विपक्ष के लिए वोट चोरी के बयानों से बनते बिगड़ते रहे हालात तो सत्ताधारी दल से चुनावों में सफलता मिलती रही। पड़ोसी देशों से संबंधों को लेकर उथल पुथल के बावजूद जरूरतमंदों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में कह सकते हैं कि सरकार के प्रयास अच्छे रहे। अपराधों के मामलों में लोगों की चिंता बनी रही। हर क्षेत्र में संघर्ष और उपलब्धि बनी रहे। सरकार अगर अधिकारियों से जिम्मेदारी पूरी कराने में सफल रहती तो २०२५ यादगार साल रह सकता था। थानेदार और पुलिसकर्मियों की ज्यादती रही तो उच्च पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जनता की भावनाओं पर सही उतरते नजर आए क्योंकि समस्याओं के समाधान के निर्देश दे रहे थे। नगर निगम आवास विकास विकास प्राधिकरण से काम कराया गया होता तो जाम , प्रदूषण की समस्याओं से नागरिक छुटकारा पा सकते थे। विपक्ष की बात करें तो वो सक्रिय तो खूब रहा लेकिन जनसमस्याओं को उठाने की बजाय वो ऐसे मुददे उठाता रहा जिसका आम आदमी से कोई संबंध नहीं रहता। केंद्र व प्रदेश सरकार भाषाई और लघु समाचार पत्र संचालकों के आर्थिक व मानसिक उत्पीडन का रहा क्योंकि पूर्व में मिलने वाली सहायता समाप्त कर दी गई। डीएवीपी आरएनआई और सूचना विभाग के अफसरों ने उत्पीड़न का कोई मौका नहीं छोड़ा। इसके लिए कौन जिम्मेदार है यह तो सरकार के मुखिया को सोचना है लेकिन इस सबके बावजूद पुराना साल अच्छा रहा। ध्यान व्यवस्था सुधारने पर रहता तो और अच्छा होता। नए साल की बात करें तो हम आशावादी है इसलिए कह सकते हैँ कि २०२६ सुख समृद्धि से परिपूर्ण होगा और अधिकारी व जनप्रतिनिधियों कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे और पीएम मोदी अपने निर्णयों से संबंध सुधारने और देशवासियों को हर सुविधा उपलबध कराने में कामयाब होंगे। हम सभी के सुखमय जीवन की कामना एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कह सकते हैं कि अगले साल हम एक दूसरे के सहयोगी के रूप में साथ खड़ें होंगे।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.