Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नुसरत भरूचा ने महाकाल मंदिर में की पूजा, चढ़ाया जल तो भड़के मौलाना, बोले- ‘शरीयत की नजर में गुनहगार’
    देश

    नुसरत भरूचा ने महाकाल मंदिर में की पूजा, चढ़ाया जल तो भड़के मौलाना, बोले- ‘शरीयत की नजर में गुनहगार’

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 31, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन 31 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार जल अर्पित किया. लेकिन इसके बाद आई प्रतिक्रियाओं ने इसे चर्चा और विवाद का विषय बना दिया है.

    नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर दर्शन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाकर पूजा करना, जल चढ़ाना और हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन करना इस्लाम के खिलाफ है. मौलाना के अनुसार इस्लाम और शरीयत ऐसे कर्मों की अनुमति नहीं देते. उन्होंने इस कदम को धार्मिक नियमों का उल्लंघन बताते हुए इसे गंभीर मामला बताया है.

    बरेली, उत्तर प्रदेश से जारी अपने बयान में आईएएनएस के अनुसार, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि शरीयत की नजर में नुसरत भरूचा गुनहगार हैं. उनका कहना था कि अभिनेत्री ने इस्लाम के सिद्धांतों के विरुद्ध आचरण किया है और इस कारण वह एक बड़े गुनाह की श्रेणी में आती हैं. मौलाना ने यह भी कहा कि उन्होंने इस्लाम के खिलाफ ये किया है इसलिए शरीयत की गिरफ्त में आ गई है और वो सख्त गुनाह-ए-अजीम की शिकार हैं.

    मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपने बयान में आगे कहा कि नुसरत भरूचा को तौबा करनी चाहिए. उन्होंने उन्हें इस्तेगफार पढ़ने और कलमा पढ़ने की सलाह दी. उनके अनुसार तौबा ही इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता है.

    actress-nusrat-bharuchas madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi ujjain
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.