Author: admin

नोएडा 07 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर नोएडा पुलिस ने बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। थाना फेज-2 पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके आठ सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह झारखंड से दिल्ली-एनसीआर आता था और यहां दो से तीन महीने तक रुककर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य किराये पर…

Read More

जम्मू 07 जनवरी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस, काकरयाल, रियासी (जम्मू और कश्मीर) को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 50 सीटों के साथ एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने के लिए जारी किया गया अनुमति पत्र (एलओपी) वापस ले लिया है। एनएमसी के अधिकारियों ने बताया कि 6 जनवरी को लिया गया यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू है। यह अचानक किए गए निरीक्षण के दौरान न्यूनतम मानकों के अनुपालन न होने के गंभीर निष्कर्षों के बाद लिया गया है। कॉलेज ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 50 एमबीबीएस…

Read More

नई दिल्ली 07 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि मुकदमे का ट्रायल शुरू हुए बिना या उसमें उचित प्रगति के बगैर विचाराधीन कैदी को लंबे समय तक जेल में रखना, सजा के बराबर है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत गारंटीकृत ‘जल्द सुनवाई का अधिकार’ अपराध की गंभीर प्रकृति होने भर से खत्म नहीं होता है। जस्टिस संजय कुमार और आलोक अराधे की पीठ ने धनशोधन मामले में एमटेक समूह के प्रवर्तक अरविंद धाम को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि यदि राज्य,…

Read More

हापुड़ 07 जनवरी। हापुड़ में मिलावट माफिया किस हद तक आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है, इसका सनसनीखेज खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) की बड़ी कार्रवाई में हुआ है। विभाग की टीम ने चाइनीज सीरप से तैयार किए जा रहे मिलावटी शहद के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 30-30 किलो की 500 केन बरामद कर सीज कर दीं।यह खेप दिल्ली रोड स्थित अंछेजा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक में लोड होकर आंध्र प्रदेश भेजी जानी थी, जहां इसे करीब 60 लाख रुपये में खपाने की तैयारी थी। स्थानीय बाजार में इस…

Read More

नई दिल्ली 07 जनवरी। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दिल्ली मेट्रो रेल निगम के असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर अजय विमल (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और 10 वर्षीय बेटी जान्हवी की आग में झुलसकर मौत हो गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर जली हालत में मिले। यह परिवार मुकुंदपुर स्थित मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने बने मेट्रो अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर रहता था। सोमवार रात करीब 2.34 बजे आग लगने की घटना सामने आई। यह आवासीय परिसर दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों के लिए बना हुआ है।…

Read More

सहारनपुर 07 जनवरी। यूपी के सहारनपुर में मस्जिद की जिम्मेदारी (मोहतमिम) बदलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि दोनों ओर से छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया गया. घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. मामला थाना नागल के गांव दानियालपुर उर्फ नौजली का है. यहां मस्जिद के मोहतमिम को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चला आ…

Read More

नई दिल्ली 06 जनवरी। भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपनी जगह बनाने का काम किया है, क्योंकि फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ऑस्कर अवार्ड 2026 में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी की वोटिंग के अगले राउंड में एंट्री ले ली है. 98वां ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह रविवार, 15 मार्च, 2026 को आयोजित किया जाएगा. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने घोषणा की है कि दुनिया भर से केवल 15 फिल्में ही इस महत्वपूर्ण स्टेज तक पहुंची हैं और भारत की ऑफिशियल एंट्री ‘होमबाउंड’ उनमें से एक है. भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ के अलावा, अन्य शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों…

Read More

गोरखपुर 06 जनवरी। यूपी के गोरखपुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये की लूट कर फरार हो गए. आरोपियों ने उनके घर में 45 मिनट तक लूटपाट की और असलहे की बट से लेखपाल के सिर पर वार कर घायल कर दिया. इसके बाद वो बड़े आराम से बाइक से फरार हो गए. पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. ख़बर के मुताबिक गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रजही में सोमवार 5 दिसंबर की देर शाम 6 बजे के करीब चार बदमाशों ने इस…

Read More

पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ जो बर्बरता बढ़ती ही जा रही है। अभी एक खबर के अनुसार झेनेदाह जिले के कालीगंज में विधवा हिंदु महिला के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया और उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। यह घटना चर्चाओं में ही थी कि यहां संपादक राणा प्रताप बैरागी की गला काटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश के कुलना डिवीजन के जेसोर जिले में सोमवार को बड़ी खबर नामक वअखबार के कार्यवाहक संपादक राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या की गई जो जेसोर जिले…

Read More

नई दिल्ली 06 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अजमेर शरीफ दरगाह पर औपचारिक ‘चादर’ चढ़ाने से रोकने के निर्देश देने वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा की यह मुद्दा न्याय योग्य नहीं है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों द्वारा इस्लामिक विद्वान ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती और अजमेर दरगाह को राज्य प्रायोजित औपचारिक सम्मान और प्रतीकात्मक मान्यता देने को भी चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता जितेंद्र सिंह और अन्य की ओर से पेश हुए…

Read More