Author: admin

सहारनपुर 19 जनवरी। यूपी में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है. सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में हुए पथराव से वंदे भारत के कोच C1 की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई. अचानक पत्थरबाजी होने से कोच में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस 224458 पर रविवार उस वक्त पथराव किया गया, जब ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली…

Read More

झांसी 19 जनवरी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अनैतिक संबंध में रह रही तीसरी महिला की ब्लैकमेल से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद लोहे के बड़े बक्से में भरकर शव की जला दिया। आठ दिन तक वह जले हुए टुकड़ों को कमरे में रखे रहा। बाद में दूसरी पत्नी के बेटे के सहयोग से वह शव को ठिकाने लगाने के लिए निकला लेकिन ऑटो चालक के शक होने पर साजिश का…

Read More

महाराजगंज 19 जनवरी। यूपी के महाराजगंज में बीजेपी के जिला मंत्री गौतम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे नोटों के बंडल के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि गौतम तिवारी ने इन पैसों से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। गौतम तिवारी का कहना है कि उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात वाराणसी के एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र दिखाकर…

Read More

प्रयागराज 19 जनवरी। माघ मेले के दौरान प्रयागराज में पुलिस और एक संत के अनुयायियों के बीच हुई झड़प अब बड़ा मामला बनती नजर आ रही है. इस पूरे प्रकरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना अनुमति परंपरा के खिलाफ आचरण किया गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सुबह करीब 9 बजे अपने करीब 200 अनुयायियों के साथ उस क्षेत्र में पहुंचे, जिसे सुरक्षा कारणों से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया था. उनके अनुयायियों…

Read More

१० से १८ जनवरी तक प्रयागराज में होने वाले चिंतन दिवस में भाग लेने हेतु भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्रयागराज पहुंच रहे हैं बताते हैं कि यहां किसानों की समस्याओं और सरकार द्वारा किये गये वादे किसानों के अनुसार पूरे न होने पर चर्चा होगी और मांगे मनवाने के लिए लिये जाएंगे निर्णय जिसमें भविष्य में रेल रोकों आंदोलन और धरने आंदोलन व प्रदर्शन भी हो सकते हैं।धरती पुत्र अन्नदाता को जो सुविधाएं चाहिए और जो वादे किये गये थे वह तो पूरे होने ही चाहिए क्योंकि भरी सर्दी जब हम रिजाई से नहीं निकलना चाहते…

Read More

शामली 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली पुलिस ने ठगी करने वाले शातिर होमगार्ड और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने ठगी कर हड़पी गई 25 हज़ार की नगदी व एक बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। शातिर होमगार्ड अपने एक साथी के साथ मिलकर पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करता था इससे पहले भी उसने कहीं ठगी की वारदात की है जिनमें वह पहले भी जेल जा चुका है। दरअसल, पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर कोतवाली पुलिस…

Read More

कोई उपलब्धि और काबलियत किसी को शिष्य बनाने की पूर्ण रूप से ना होने के बाद भी कुछ लोग जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो सकते है अपने आप को श्रेष्ठ दर्शाने हेतु समय असमय लम्बी लम्बी हाकने और पूर्ण रूप से कुछ पता न होने के बाद भी बड़ी बड़ी बात करने की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाते है। ऐसा क्यों है यह तो वहीं जाने। लेकिन सबको बोलते या लिखते अथवा कुछ करते समय भले ही दूसरे के सामने कुछ भी करते हो मगर उस समय अपने आपको अपनी असलियत जानकर कुछ बोलना और लिखना…

Read More

मथुरा 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में ‘लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन’ मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रही है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों और आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है. इसे लेकर मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक सीपी सिंह की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमलों या युद्ध जैसी…

Read More

लखनऊ, 17 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं है। वह खुद को प्रोफेशनल रूप से चलाती है। प्रोफेशनल राजनीति करती है। एजेंसियां लगाकर दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही है। भाजपा को हराने के लिए डाटा के साथ उसी के तरीके की तैयारी करनी होगी और चुनाव लड़ना होगा। अखिलेश शुक्रवार को उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां पर कहा कि भाजपा का एजेंडा कम्युनल है। भाजपा घोषणापत्र के वादे को पूरा न कर पाने व राजनीतिक रूप से कमजोर होने पर और सांप्रदायिक हो जाती है। अखिलेश…

Read More

संभल 17 जनवरी। संभल पुलिस ने व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी कर चावल से भरा ट्रक बेचने के आरोप में मेरठ निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10.30 लाख रुपये नकद और ट्रक का ट्राला बरामद किया है। इस मामले में मुजफ्फरनगर का एक अन्य आरोपी अभी फरार है। यह खुलासा शुक्रवार शाम 4 बजे जनपद संभल की पुलिस लाइन बहजोई में किया गया। एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा और बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी…

Read More