Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें
    देश

    UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 17, 2026No Comments175 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में ‘लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन’ मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रही है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों और आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है.

    इसे लेकर मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक सीपी सिंह की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमलों या युद्ध जैसी आपदाओं में विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और नागरिकों को आत्मरक्षा के तरीकों से अवगत कराना बताया गया। प्रशासन ने साफ किया कि यह मॉक ड्रिल डर फैलाने के लिए नहीं, बल्कि जनता को सजग, प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए है।

    मथुरा में इस अभ्यास का मुख्य केंद्र रिफाइनरी परिसर रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान सायरन बजाकर ‘ब्लैक आउट’ का संकेत दिया जाएगा और तत्काल बिजली आपूर्ति रोक दी जाएगी। नागरिकों को सिखाया जाएगा कि किस तरह सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना है। इसके अलावा, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवक गली-मोहल्लों में सक्रिय रहकर लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देंगे।

    अभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) का अभ्यास करेंगी। पुलिस, बिजली विभाग और नगर निकायों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।

    मुख्य सचिव और नागरिक सुरक्षा महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि यह अभ्यास केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनसुरक्षा की वास्तविक परीक्षा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभ्यास में पूरी तरह सहयोग करें और इसे गंभीरता से लें, ताकि संकट की स्थिति में जान-माल का नुकसान न्यूनतम किया जा सके।

    प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे आपातकालीन स्थिति के लिए टॉर्च, पानी और प्राथमिक चिकित्सा किट तैयार रखें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित चुनौती का सामना मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होकर किया जा सके।

    Blackout mock drill January 23 2026 lights off-alert on in all 75 districts of UP Netaji Subhash Chandra Boses birth anniversary tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.