Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल
    • मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये
    • सोनम कपूर ने लंदन में खरीदा घर, पड़ोसियों ने किया विरोध
    • आईसक्रीम दही, दलिया मौसमी फल आम आदमी को ही नहीं मिल रहे हैं हाथियों को ठंडक कैसे पहुंचायेंगे, पशु पालन अधिकारी घने वनों की संख्या बढ़ायें वह ही इनके लिए उपयुक्त है
    • 180 किलो सोना खरीदा आरबीआई ने
    • कृति ने फिल्मी दुनिया में 12 साल पूरे होने पर बयां की दिल की बात
    • चीन में बैठे भारतीय डाक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल
    देश

    रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल

    adminBy adminJanuary 19, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराजगंज 19 जनवरी। यूपी के महाराजगंज में बीजेपी के जिला मंत्री गौतम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे नोटों के बंडल के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि गौतम तिवारी ने इन पैसों से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।

    गौतम तिवारी का कहना है कि उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात वाराणसी के एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र दिखाकर हाथ से नोट निकालने का दावा किया और जमीन के कारोबार में पैसा बढ़ाने का लालच दिया। बीजेपी नेता के अनुसार, तंत्र-मंत्र और जमीन के फायदे के झांसे में आकर उन्होंने और उनके चार साथियों ने मिलकर करीब 1.43 करोड़ रुपये जमा कर दिए। इस रकम के लिए किसी ने अपनी गाड़ी बेची तो किसी ने अपना मकान तक बेच दिया।

    आरोप है कि पैसा लेने के बाद ठग उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। कभी इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास जमीन दिखाने की बात कही गई, तो कभी बनारस में जमीन दिखाने का बहाना बनाया गया। जब गौतम तिवारी को शक हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो ठग उन्हें एक कमरे में ले गए, जहां नोटों के बंडल रखे थे। गौतम तिवारी का कहना है कि जैसे ही उन्होंने नोटों को छूने की कोशिश की, उन्हें रोक दिया गया और कहा गया कि इन पैसों पर तंत्र-मंत्र किया गया है। इसी दौरान ठगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो एक महीने पुराना है। मंत्री का दावा है कि उन्होंने इसकी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    गौतम तिवारी भाजपा में काफी सक्रिय नेता हैं। पिछले 3 साल से वे भाजपा जिलामंत्री पद पर हैं। अभी तक उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। वे प्रॉपर्टी के बड़े कारोबारी हैं और सब्जी के व्यापार से भी जुड़े हुए हैं।

    bjp-leader-gautam-tiwari mahrajganj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 25, 2026

    नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल

    May 25, 2026

    मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.