Author: admin

लखनऊ 02 सितंबर। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पेश किए गए। इसमें से 15 प्रस्ताव पास हो गए हैं। जबकि, कृषि से संबंधित एक प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया है। यूपी सरकार की मंगवार को कैबिनेट बैठक में सरकारी विभागों में सीधे आउटसोर्स से कर्मचारियों की भर्ती का फैसला लिया गया। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इसके तहत कर्मचारी को हर महीने 16 से 20 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। यह नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। इसके बाद रिनीवल किया…

Read More

कुरुक्षेत्र 02 सितंबर। आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन पर रेप का आरोप हैं और इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस पर फायरिंग की गई और इसकी की आड़ में वह भाग निकले। पंजाब की सन्नौर सीट से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार करने अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी दौरान उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आड़ में हरमीत सिंह पुलिस कस्टडी से भाग निकले हैं। आरोप है कि जब पुलिस उसे पकड़कर…

Read More

देहरादून 02 सितंबर। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाने वाले 4 कंपनी के मालिक और प्लांट हेड को गिरफ्तार किया. एसटीएफ मामले में अब तक नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपियों की अन्य राज्यों से आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. दरअसल, एसटीएफ ने 1 जून को प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के भारी मात्रा में नकली रैपर, नकली आउटर बॉक्स, लेबल समेत क्यूआर कोड के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था. जिस संबंध में थाना सेलाकुई, जिला देहरादून में मुकदमा…

Read More

नई दिल्ली 02 सितंबर। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपए का भुगतान करने का निर्देश दिया है, क्योंकि आयोग ने पाया कि 14 घंटे की उड़ान देरी के लिए एक बर्गर और फ्रेंच फ्राई अपर्याप्त व्यवस्था थी. जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (मुंबई उपनगर) के अध्यक्ष प्रदीप कडू और सदस्य गौरी एम. कापसे ने पिछले हफ्ते यह आदेश पारित किया, जिसका विवरण सोमवार को उपलब्ध हुआ. आयोग ने कहा कि देरी तकनीकी खराबी के कारण हुई और एयरलाइन आगे की यात्रा और उड़ान के रवाना होने तक अपने यात्रियों की देखभाल…

Read More

लखनऊ 01 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के स्थान पर उत्तर प्रदेश में नया कानून लागू किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के रूप में पंजीकृत संस्थाओं के पंजीकरण, नवीनीकरण तथा उनकी संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन को सुद्दढ़ करने के लिए युगानुकूल और व्यावहारिक प्रावधान किए जाने चाहिए। सीएम योगी ने कहा, वर्तमान अधिनियम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने, निष्क्रिय अथवा संदिग्ध संस्थाओं के निरस्तीकरण/विघटन और संपत्ति के सुरक्षित प्रबंधन, तथा सदस्यता, प्रबंधन और चुनाव संबंधी विवादों के समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट प्रावधानों का अभाव है। इसी प्रकार, वित्तीय…

Read More

लखनऊ 01 सितंबर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर पिछले दो दिन तक चली समीक्षा बैठक में उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसकी जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह ऐलान किया। मायावती ने कहा कि बैठक में…

Read More

काबुल 01 सितंबर। अफगानिस्तान में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में तेज भूकंप आया है। 12 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई है। अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। शक्तिशाली भूकंप में लगभग 800 लोगों की मौत हो गई। अब तक 2,500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, रात 12:47 बजे आए भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर…

Read More

बेंगलुरु 01 सितंबर। कर्नाटक के यादगिरी जिले में एक स्कूली छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया था. वहीं, अब शिवमोगा जिले से ऐसी ही एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 साल लड़की ने अपने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई. मामला उस समय में सामने आया है, जब रविवार को बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला…

Read More

नई दिल्ली 01 सितंबर। गूगल ने प्ले स्टोर से 77 खतरनाक एप्स को हटा दिया है। ये यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए खतरा थे। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने पिछले साल लगभग 40 लाख एप्स को डिलीट किया। इनमें ज्यादातर प्राइवेसी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। गूगल ने चेतावनी दी है कि अगर कोई एप प्ले स्टोर से गायब हो जाए, तो इसका मतलब है कि एप ने नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, अगर एप फोन में पहले से मौजूद है तो वह चलता रहेगा, लेकिन उसे आगे अपडेट नहीं मिलेगा। डेवलपर नियम हुए…

Read More

नई दिल्ली 01 सितंबर। सितंबर महीने में चंद्रग्रहण समेत कई खास खगोलीय घटनाएं दिखने वाली हैं। इनमें पूर्ण चंद्रग्रहण, सूर्य ग्रहण, ग्रहों का पास आना और आकाशगंगा की चमक जैसी घटनाएं शामिल हैं। कई नंगी आंखों से दिखेंगी वहीं कुछ के लिए टेलीस्कोप जरूरी होगी। भारत समेत एशिया, अफ्रीका में दिखेगा7 सितंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल या तांबे जैसा दिखाई देगा। इसे ब्लड मून कहा जाता है और यह भारत समेत एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों से दिखाई देगा। यह ग्रहण करीब 82 मिनट तक चलेगा। अगले ही दिन यानी 8 सितंबर की रात चंद्रमा, शनि…

Read More