Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 267.47 करोड़ रुपये से हस्तिनापुर से सरधना तक चमकेंगी 16 सड़कें, धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्ग भी होंगे बेहतर
    • Meerut Metro: अब और सुगम हुई मेट्रो की राह, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले
    • CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कोबरा बटालियन से मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी अनल दा सहित 16 माओवादी ढेर
    देश

    कोबरा बटालियन से मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी अनल दा सहित 16 माओवादी ढेर

    adminBy adminJanuary 22, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा 22 जनवरी। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी नेता अनल दा उर्फ पतिराम मांझी को ढेर कर दिया। अनल भाकपा (माओवादी) संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) था और लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

    घटना छोटानगरा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। इतनी बड़ी संख्या में माओवादी एक साथ कभी झारखंड में नहीं मारे गए थे। यह पुलिस की बड़ी सफलता है।

    अनल दस्ते की सीधी मुठभेड़ कोबरा-209 बटालियन से हुई। इसमें 16 माओवादी मारे गए हैं। सारंडा में माओवादियों से निर्णायक लड़ाई चल रही थी। इस ऑपरेशन के बाद झारखंड में बड़े कद के माओवादी न के बराबर बचे हैं।

    यह कार्रवाई झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में छोटानागरा थाना अंतर्गत कुंभडीह गांव के पास हुई. सुरक्षा बलों को सटीक खुफिया सूचना मिली थी कि अनल दा का दस्ता बड़ी घटना की साजिश रच रहा है. इसके आधार पर कोबरा, जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की. सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में जबरदस्त गोलीबारी हुई. एनकाउंटर के बाद चलाए गए सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर और सैकड़ों कारतूस शामिल हैं. ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान की जा रही है.

    अनल दा झारखंड के गिरिडीह जिले का निवासी था और वर्षों से सारंडा के घने जंगलों में छिपा हुआ था. वह भाकपा (माओवादी) की झारखंड-बिहार स्पेशल एरिया कमेटी से जुड़ा था और संगठन की कमान संभाल रहा था. उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. इस एनकाउंटर के बाद झारखंड में अब मात्र दो एक करोड़ के इनामी नक्सली बचे हैं. सुरक्षा बलों का कहना है कि यह नक्सलवाद विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है, क्योंकि अनल दा जैसे टॉप लीडर का खात्मा संगठन की कमर तोड़ने वाला कदम साबित होगा.

    jharkhan NAXAL ISSUE SARANDA ENCOUNTER tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    267.47 करोड़ रुपये से हस्तिनापुर से सरधना तक चमकेंगी 16 सड़कें, धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्ग भी होंगे बेहतर

    May 13, 2026

    Meerut Metro: अब और सुगम हुई मेट्रो की राह, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले

    May 12, 2026

    CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.