Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सकारात्मक सोच वाले चापलूस नहीं होते, कमीन से कमीन व्यक्ति में भी एक अच्छाई जरुर होती है
    देश

    सकारात्मक सोच वाले चापलूस नहीं होते, कमीन से कमीन व्यक्ति में भी एक अच्छाई जरुर होती है

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 22, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आपका मन निष्क्रिय है तो कोई समस्या नहीं होती ऐसा इंसान जो कुछ सोचता ही नहीं तो उसे कठिनाई कैसे होगी। क्योंकि उसके किसी मुददे को लेकर भी उत्तेजित होने का चांस ही नहीं होता। मगर कहते हैं कि एक व्यक्ति मृत प्राय समान होते हैं जिनकी कोई सोच समझ नहीं होती। वर्तमान में हमें अगर व्यवस्था के साथ चलना है तो सक्रिय होना और मन चेतन होना जरुरी है। जानकारों के अनुसार हमारा मन भी कई प्रकार की व्यवस्थाओं को आत्मसात करके रखता है। शुरूआती दौर में अगर यह निष्क्रिय है तो इसे संभालकर पूर्ण सक्रिय बनाकर पारिवारिक माहौल खुश बना सकता है और जिस क्षेत्र में आप है तो वहां आपका सम्मान होगा। मन चेतन होने से सोच ऊर्जावान होगी और जब ऐसा होता है तो सबकुछ अच्छा ही होता है।
    कभी कभी प्रफुल्ल चेतन मन के स्वामी किसी से बात करते हैं तो उसमें रचनात्मक सोच अच्छे शब्द का उपयोग होता है। कई लोग तो इसे अच्छा मानते हैं और तारीफ करते हैं। कुछ लोग इसे नकार कर टाल देते हैं। एक वर्ग ऐसा भ्ीा होता है जिसमें अहंकारी और नकारात्मक सोच वालों का शुमार होता है और जब कोई उनकी प्रशंसा करता है तो वो जवाब देते हैं कि इतनी चाटुकारिता क्यों करते हों। ऐसा कहने वाले शायद यह भूल जाते हैं कि घटिया सोच रखने वाले कमीन व्यक्ति में भी एक अच्छाई जरुर होती है और अगर उस व्यक्ति या समाजहित में उस अच्छाई को उभारा जाए तो वह चाटुकारिता या चापलूसी नहीं होती। जिंदा आदमी में लोग कितनी कमियां निकालते हो लेकिन मरने के बाद हर आलोचक को उसमें अच्छी बातें दिखाई देने लगती है। एक गांव में दो भाई थे और दोनों दूसरों को कष्ट पहुचाने और सामने वाले का नुकसान कराने का कोई मौका नहीं चूकते थे। जब एक भाई मरा तो उसके बारे में अच्छी बात क्या कहें। एक बुजुर्ग ने कहा कि इसने बुराईयों की भले ही सीमा तोड़ी हो लेकिन कुछ से फिर भी अच्छा था। जब दूसरे का निधन हुआ तो वो पहले वाले से भी ज्यादा घटिया था। एक बुजुर्ग ने कहा कि अपने भाई से तो अच्छा था। कहने का मतलब है कि हम सकारात्मक सोच वाले होते हैं इसलिए माहौल को तनावमुक्त बनाने के लिए खराब माहौल में भी कुछ अच्छा बोलकर उसे सामान्य बनाने के लिए प्रयास करते हैं। कहने का मतलब है कि कोई चाटुकार या चापलूस नहीं होता। कई प्रकार से कमजोर समझे जाने वाले लोग सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अच्छी बातें करते हैँ जिसे लोग कमजोर समझकर चापलूस समझकर उसकी आलोचना करने से नहीं चूकते। समाज में कई कारणों से बढ़ते तनाव और समस्याओं से जूझ रहे लोगों को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि अच्छी समयानुकल बाते करने वालों को चाटुकार ना समझकर उनका सम्मान करते हुए बढ़ावा देने में सबको महत्वपूर्ण निभानी चाहिए वरना कठिनाइयां जीवन को नरक बनाने से पीछे नहीं रहेंगी। सबके बारे में अचछा कहो अच्छा सोचो की नीति अपनाकर प्रगृति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। तनाव में रहकर निगेटिव सोच वालों को यह समझना चाहिए कि वह अपनी सोच से खुद का ही नुकसान कर रहे हैं किसी और का नहीं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.