न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, 02 फरवरी। अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में रोमन मिस्र की एक बेहद दुर्लभ पेंटिंग नीलाम की जाएगी। इसे ‘फयूम ममी पोर्ट्रेट’ कहा जाता है, जिसे पहली सदी ईस्वी में बनाया गया था। यह पेंटिंग ममी के ऊपर चेहरे की जगह लगाई गई थी।इस ‘एचडी चेहरे’ में एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिखाया गया है, जिसकी आंखें हेजल रंग की हैं, बाल सफेद हो रहे हैं और चेहरे पर झुर्रियां साफ नजर आती हैं। पेंटिंग इतनी आधुनिक और जीवंत लगती है कि इसे देखकर लगता ही नहीं कि यह दो हजार साल पुरानी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी कलाकारी…
Author: admin
बेंगलुरु, 02 फरवरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ‘आईएमईएक्स-2026’ नाम की एक खास पहल शुरू की है। इसके तहत भारतीय शोधकर्ताओं, कॉलेज छात्रों और स्टार्टअप को अंतरिक्ष में प्रयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन प्रयोगों का इस्तेमाल भविष्य के गगनयान मिशन और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन में किया जाएगा। रोमांचक बात यह है कि इसरो कृषि, दवा बनाने और अंतरिक्ष बायोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट को बढ़ावा देना चाहता है। चुने गए प्रोजेक्ट को पहले पृथ्वी पर परखा जाएगा और फिर उन्हें अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसरो इन वैज्ञानिकों को तकनीकी मदद देगा और मार्गदर्शन…
लखनऊ 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा निर्णय किया है. मानव संपदा पोर्टल पर चल अचल संपत्ति का ब्यौरा अपलोड नहीं करने पर 68 हजार से ज्यादा राज्यकर्मियों का वेतन रोक दिया है. शासन ने साफ कर दिया है कि जब तक संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज नहीं होगा, तब तक सैलरी जारी नहीं होगी. इस कड़ी में लखनऊ डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है. लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी की ओर से आदेश में कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मचारियों को चल अचल संपत्ति…
जवाली, 02 फरवरी। पौंग झील में इस बार 115 प्रजातियों के एक लाख 24 हजार 344 प्रवासी पक्षियों की आमद रिकॉर्ड हुई है। बार हेडेड गीज प्रजाति के प्रवासी पक्षियों की आमद सबसे ज्यादा हुई है, जो कि 62293 है। इसके अलावा यूरेशियन कूट 12118, नॉर्थन पिनटेल 11928, कॉमन टील 7265, लिटल कर्माेरेंट 4544, कॉमन पोचार्ड 3522, ग्रेट कैस्टल ग्रेब 3322, ग्रे लैग गूज 3242 सहित अन्य प्रजातियों के पक्षी झील में पहुंचे हैं।यह प्रवासी पक्षी नवंबर माह में पौंग झील में आते हैं और मार्च माह तक झील में रहते हैं। जैसे ही गर्मियों की आहट होती है, तो…
मुंबई, 2 फरवरी। मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आधी रात के बाद करीब 12ः40 से 1ः00 बजे के बीच घर के बाहर लगभग पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।बताया जा रहा है कि गोलीबारी के समय रोहित शेट्टी अपने घर के भीतर ही मौजूद थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी…
गाजियाबाद 02 फरवरी (प्र)। गाजियाबाद में एक ही मोबाइल नंबर पर 22 पासपोर्ट जारी करने का मामला सामने आया है। सभी पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज लगाकर बनवाए गए थे। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। दिल्ली के रीजनल पासपोर्ट अधिकारियों ने गाजियाबाद के भोजपुर थाने को 22 पासपोर्ट के पतों की जांच कराने के लिए 11 दिसंबर 2025 को पत्र लिखा। इन सभी पासपोर्ट में भोजपुर और त्योड़ी गांव का पता लिखा है। यह भी बताया गया…
प्रयागराज 31 जनवरी। पति-पत्नी विवाद, गुजारा भत्ते के दबाव और गिरफ्तार के डर से जुड़ा राहत भरा फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के जरिए सामने आया है। पत्नी को गुजारा भत्ता न दे पाने की स्थिति में पति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने को हाईकोर्ट ने अवैध बताया और उसे अधिकार क्षेत्र का अतिलंघन भी कहा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि यह अनुच्छेद 21 की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लघंन है। इसमें साफ कहा गया है कि बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है कि पत्नी के गुजारे भत्ते…
मथुरा, 31 जनवरी। राधा-दामोदर जी मंदिर मथुरा के वृंदावन जो भारत की राजधानी दिल्ली और आगरा जाने वाली सडक़ पर (आगरा से लगभग 65 किलोमीटर पहले) स्थित है। वृंदावन मथुरा से होकर पहुंचा जा सकता है। मथुरा कृष्ण की जन्म भूमि है। मथुरा नगरी इस महान् विभूति का जन्मस्थान होने के कारण धन्य हो गई। मथुरा ही नहीं, सारा शूरसेन या ब्रज जनपद आनंदकंद कृष्ण की मनोहर लीलाओं की क्रीड़ाभूमि होने के कारण गौरवान्वित हो गया। मथुरा और ब्रज को कालांतर में जो असाधारण महत्त्व प्राप्त हुआ, वह इस महापुरुष की जन्मभूमि और क्रीड़ाभूमि होने के कारण ही श्रीकृष्ण भागवत…
2005 में पूर्व पीएम स्व मनमोहन सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में आम आदमी को उसके कार्य और प्रगृति की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सूचना का अधिकार अधिनियम लागू किया गया था। अगर कुछ मामलों को छोड़ दों तो यह नागरिकों के लिए एक अच्छा कानून साबित हुआ। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा २०१४ से अब तक १०० से अधिक आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या की ओर सरकार का ध्यान दिलाते हुए स्पष्ष्ट किया कि दिसंबर २०२५ तक केंद्रीय सूचना आयोग बिना मुख्य सूचना आयुक्त के ही काम कर रहा था। बीते ११ सालों में ऐसा सातवीं बार होने…
सब जानते हैं कि होली दिवाली, ईद दशहरा पर अपने गृह जनपदों से हजारो मील दूर जाकर नागरिक दो समय की रोटी के लिए काम करते हैं और इन त्योहारों के आगमन व परिवार से मिलने की खुशी में इनके द्वारा जीतोड़ मेहनत की जाती है जिससे ज्यादा पैसा कमाकर परिवार के लिए उपहार व पैसा उपलब्ध कराया जा सके। इन त्योहारों पर पूरे देश में करोड़ों लोग अपने घरों को जाते हैं। सबसे ज्यादा आवागमन बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ यूपी और पहाड़ी प्रदेशों में होता है। आज एक खबर पढ़ने को मिली कि होली पर लंबी दूरी को जानी वाली…
