Author: admin

गाजियाबाद 09 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पूर्व सैनिक (रिटायर्ड) द्वारा अपनी पत्नी के साथ की गई मारपीट उसे काफी महंगी पड़ गई. दरअसल, पीड़ित पत्नी ने न केवल घरेलू हिंसा की शिकायत की, बल्कि पुलिस के सामने अपने पति के उन राजों का पर्दाफाश कर दिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां भी सन्न रह गईं. पुलिस की छापेमारी में पूर्व सैनिक के घर से सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मामला मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी रोड स्थित…

Read More

पटना 09 फरवरी। पटना सिविल कोर्ट में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए एक संदेश में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। धमकी की सूचना मिलते ही पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। न्यायिक कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और वादकारी सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। कोर्ट परिसर के मुख्य द्वारों को…

Read More

लखनऊ,09 फरवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को फॉर्म-7 भरवाना तुरंत बंद करना चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एसआईआर को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से बिहार का चुनाव जीत लिया गया। अब पश्चिम बंगाल में लगातार यही कोशिश हो रही है। यही वजह कि बंगाल की मुख्यमंत्री को बीजेपी की काली करतूत को उजागर करने…

Read More

बश्कोर्तोस्तान 09 फरवरी। रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में हुई एक गंभीर घटना इस वक्त सुर्खियों में है. यहां एक स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 15 साल के एक लड़के ने चाकू से हमला किया. यह घटना 7 फरवरी को हुई, जिसमें कम से कम 6 लोग जख्मी हो गए. जिन पर हमला हुआ है, उनमें 4 भारतीय छात्र और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं. इस घटना ने तहलका मचा रखा है और पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी लड़के का संबंध एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन से था. इस संगठन का नाम नेशनल…

Read More

गाजियाबाद 09 फरवरी। लिवर की नकली दवा लिव 52 की आपूर्ति करने वाले पांच लोगों को मुरादनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास 50 हजार लिव 52 की नकली टैबलेट बरामद हुई हैं। पिछले चार माह में आरोपितों ने अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, आगरा, मेरठ और शामली के मेडिकल स्टोरों पर 60 हजार टैबलेट बेची हैं। यह टैबलेट बाजार में ग्राहकों को 20 प्रतिशत कम दाम पर मिल रही थी। आरोपित इस दवा काे पैसे देकर हरियाणा के सोनीपत की सुबको लेबोरेट्रीज से बनवा रहे थे। यह दवा लिवर को ठीक करने की बजाय सेहत को नुकसान…

Read More

जीत की खुशी चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों ना मिली हो आत्मा को शांत कर परमात्मा का आभार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करती है। यह भी पक्का है कि हर बार कोई भी अपनी जीत का आंकड़ा कायम नहीं रख सकता। मगर जब भी यह मिलती है हौंसला प्रभाव और सम्मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखती। वर्तमान में बीते दिवस इंग्लैंड को सौ रन से हराकर छठी बार अंडर-19 का विश्वकप भारत ने १४ साल के वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाए गए १७५ रनों से जीतने में सफलता पाई। जो इस बात का प्रतीक है कि १४…

Read More

डिजिटल साइबर ठगी का मामला समाचारों में बना ही रहता है। विभिन्न प्रकार के डर दिखाकर हाउस अरेस्ट कर कभी बैंक खातों को खाली करने की कोशिशों की खबरें पढ़ने को मिलती है। ऐसा नहंीं है कि सरकार और संबंधित विभाग इन्हें रोकने के लिए कुछ ना कर रहे हो मगर अभी तक कोई सकारात्मक सफलता नहीं मिल पा रही है इसलिए यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। रिजर्व बैंक द्वारा इस मामले में तीन गाइडलाइन जारी की गई है।इस बारे में क्या क्या अहतियात करना है वो भी नागरिकों की जानकारी में लाए जाएंगे मगर परेशानी यह है…

Read More

वर्तमान समय में पूरे देश में सीबीएसई आईसीएसई या प्रदेश के बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल बच्चों के अभिभावकों को खुश करने और छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए आकर्षित करने व झूठी वाहवाही लूटने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं उनसे कोई अनभिज्ञ नहीं है। सब जानते हैं कि मीडिया में अंकों के आधार पर अपने स्कूलों का महिमामंडन करने वाले स्कूल प्रतिभाशाली बच्चों व उनमें भी ६० प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों को ही अपने यहां प्रवेश देते हैं। ऐसे में टीचरों का कोई बहुत बड़ा योगदान नहीं कह सकते। स्कूल का नाम हो जाने पर…

Read More

नई दिल्ली, 07 फरवरी। भारत सरकार देश का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल तैयार कर रही है। देश के पहले सरकारी और देसी सॉवरेन एआई मॉडल, भारत जेनएआई के तहत बनने वाले टेक्स्ट आधारित एआई मॉडल का काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में दी है। उन्होंने बताया कि यह एआई सिस्टम सिर्फ अंग्रेजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, उर्दू सहित देश की सभी प्रमुख भाषाओं में लोगों से संवाद कर सकेगा। वहीं, इसी का बोलने और देखने की क्षमता वाला रूप…

Read More

मुंबई, 07 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने 2003 में बनी फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। यह सीन उस समय का है, जब सैफ ने भारतीय सेना के कैप्टन अनुज नय्यर का किरदार निभाया था। फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह वीडियो करीना के लिए बेहद खास है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सैफ अली खान अपने किरदार में…

Read More