Author: admin

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अपना व्यापार और प्रतिष्ठान बचाने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी का कहना है कि १४ फरवरी की आम सभा में व्यापार संगठनों के लोग शामिल होंगे। तो व्यापार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से पूर्व पार्षद सतीश गर्ग का कहना है कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। जहंा तक इन दोनों नेताओं का मामला है इनकी बात सही है। यह भी सही है कि इस समय सभी दलों के नेताओं को सहयोग देने के लिए सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के…

Read More

नई दिल्ली, 13 फरवरी। कल्पना कीजिए कि आपका फोन और ईमेल जो आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, अचानक बेकार हो जाएं तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। बियर का कहना है कि आने वाले 3 महीनों में स्पैम (फालतू के मैसेज और कॉल) और ऑटोमेशन की बाढ़ इतनी बढ़ जाएगी कि हमारे फोन कॉल, जीमेल और आईमैसेज इस्तेमाल करने लायक नहीं रहेंगे।बीयर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 90 दिनों से भी कम समय में ईमेल, मैसेज और कॉल्स आदि सभी कम्यूनिकेशन…

Read More

90 प्रतिशत शिकायतें शिमला, सोलन व परवानु व सिरमौर में होने के बावजूद सरकार द्वारा 20 प्रतिशत परियोजनाओं शिकायतों वाले धर्मशाला में रेरा ऑफिस स्थानांतरित किए जाने की अनुमति को लेकर जो विवाद शुरु हुआ वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों ऐसे ही मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने रेरा की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिन लोगों के लिए रेरा बनाया गया था वह पूरी तौर पर निराश और हताश हैं क्योंकि यह डिफाल्टर बिल्डरों को सुविधा देने के चलते दागी बिल्डरों…

Read More

मुंबई, 13 फरवरी। 2026 की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही ‘नागबंधम’ हर नए अपडेट के साथ अपना बज बढ़ा रही है। मेकर्स दमदार पोस्टर्स और दिलचस्प किरदारों के खुलासे करके एक्साइटमेंट को लगातार बनाए रखे हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। अब एक और रोमांचक अपडेट आया है, जिसमें मेकर्स ने जगपति बाबू को प्रभाकर नागबंधम के रूप में पेश किया है।‘नागबंधम’ के मेकर्स ने एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें जगपति बाबू हेलीकॉप्टर के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं और प्रभाकर नागबंधम के…

Read More

मुंबई, 13 फरवरी। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे। ‘रागिनी 3’ एक नए और रोमांचक चौप्टर की शुरुआत है, जिसमें एक शानदार टीम एक साथ आई है। शशांक घोष निर्देशक के तौर पर शामिल हैं, जबकि साहिर रजा अभी भी प्रोजेक्ट की क्रिएटिव ताकत बने हुए हैं। इस सहयोग से फिल्म का स्केल नई ऊँचाइयों तक पहुँच गया है और इसे इस जॉनर की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से…

Read More

मुंबई, 13 फरवरी। टी-20 विश्वकप में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। जिम्बाब्बे ने विश्व चौंपियन आस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हरा दिया है। जिम्बाब्बे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे तय ऑस्ट्रेलिया तय न कर सका। रेनशॉ और मैक्सवेल को छोडक़र ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज फुस्स साबित हुए और जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया।जिम्बाब्वे की और से ब्लेसिंग मुज़रबानी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। मैच में खास बात यह रही कि जिम्बाब्वे के खिलाडिय़ों ने एक ओर जहां जबरदस्त बल्लेबाजी की, वहीं गेंदबाजी और फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया,…

Read More

नई दिल्ली, 13 फरवरी। अब आधे-अधूरे नेशनल एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को कम टोल देना होगा। सरकार ने आंशिक रूप से चालू नेशनल एक्सप्रेसवे के उपयोगकर्ताओं के लिए टोल शुल्क कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों में संशोधन किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गत दिवस कहा कि संशोधित नियम 15 फरवरी से प्रभावी होंगे। सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन अधिसूचित किया है। टोल टैक्स से जुड़े नए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है साथ ही एक्सप्रेसवे पर पूरा काम ना होने पर टोल भी…

Read More

नई दिल्ली, 13 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस कहा कि वह ‘किसी को भी अरावली की पहाड़ियों को छूने’ की अनुमति नहीं देगा। इसी के साथ विशेषज्ञों द्वारा ‘अरावली पर्वतमाला’ की परिभाषा स्पष्ट किए जाने तक हरियाणा सरकार को जंगल सफारी पर विस्तृत योजना प्रस्तुत करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि अरावली पहाड़ियों से संबंधित मुख्य मामले पर विचार करते समय ‘जू सफारी’ के मुद्दे पर भी संज्ञान लिया जाएगा। हरियाणा का पक्ष रखने के लिए पेश हुए अधिवक्ता ने कहा कि…

Read More

लखनऊ 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई जब लखनऊ एसटीएफ की विशेष टीम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता थे और पार्टी की ओर से उनकी तलाश को लेकर चिंता जताई जा रही थी. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने मनोज यादव को उस समय पकड़ा जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज इलाके से गुजर रहे थे. गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनका अनिवार्य…

Read More

देहरादून, 13 फरवरी। एक कहावत है कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती, पर देहरादून में हुए एक मर्डर ने इस कहावत को भी झूठा साबित कर दिया है। संपत्ति विवाद के चलते एक मां ने अपने ही बेटे की मौत 12 लाख रुपये में सुपारी दे दी। हत्यारोपियों ने तीन लाख रुपये एडवांस लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले के मास्टरमाइंड तक पहुंच गई और मृतक की मां बीना शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा…

Read More