Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»अगले 3 महीनों में बेकार हो सकते हैं फोन कॉल और ईमेल!
    टेक्नोलॉजी

    अगले 3 महीनों में बेकार हो सकते हैं फोन कॉल और ईमेल!

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 13, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 13 फरवरी। कल्पना कीजिए कि आपका फोन और ईमेल जो आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, अचानक बेकार हो जाएं तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। बियर का कहना है कि आने वाले 3 महीनों में स्पैम (फालतू के मैसेज और कॉल) और ऑटोमेशन की बाढ़ इतनी बढ़ जाएगी कि हमारे फोन कॉल, जीमेल और आईमैसेज इस्तेमाल करने लायक नहीं रहेंगे।
    बीयर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 90 दिनों से भी कम समय में ईमेल, मैसेज और कॉल्स आदि सभी कम्यूनिकेशन चौनलों पर ऑटोमैटेड स्पैम की बाढ़ आने वाली है. इससे ये इस्तेमाल करने लायक नहीं रहेंगे। इनमें ऐसे चौनल भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक स्पैम और ऑटोमेशन से सेफ समझा जाता था। बियर का मानना है कि न सिर्फ यह नई समस्या आने वाली है बल्कि हमारे पास इससे बचाव का कोई तरीका भी नहीं होगा।
    रिप्लाई में कई लोगों ने लिखा है कि पिछले कुछ समय से स्पैम की संख्या बढ़ी है। इनके जवाब में बियर ने कहा कि जो अभी दिखाई दे रहा है, वो केवल 0.1 प्रतिशत लोगों की क्षमता है। अब कल्पना कीजिए अगर यह 100 प्रतिशत लोग कर पाएं।
    अब सवाल उठता है कि स्पैम तो पहले से मौजूद है, फिर 3 महीने के बाद सब कुछ बेकार कैसे हो सकता है? इस पर बियर ने ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म का जिक्र किया। उन्होंने एक यूजर के सवाल के जवाब में बियर ने लिखा कि इंतजार कीजिए जब हर वह आदमी जो रोज 50 डॉलर कमाना चाहता है, खुला पंजा सेटअप कर लेगा। पहले इसके लिए टेक्निकल बैरियर थीं.”
    खुला पंजा हाल ही में चर्चा में आया क्योंकि इसने मोल्टबुक जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाई है। बता दें कि खुला पंजा एक फ्री और ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से आप ऑन-डिवाइस एआई एजेंट बना सकते हैं, जो आपकी कमांड पर सारे काम कर सकता है। यह ईमेल भेज सकता है, मैसेज कर सकता है, कॉल कर सकता है या दूसरे ऐप्स से काम कर सकता है।

    AI Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026

    पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.