उत्तरकाशी 02 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. इसके बाद मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में होंगे. वहीं गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे. यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर गुरुवार को विधि-विधान धन लग्न अमृत वेला पर 23 अक्टूबर…
Author: admin
बदायूं 01 अक्टूबर। बदायूं में सांड से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक अपने मौसेरे भाइयों और दोस्त के साथ दो अलग-अलग बाइक से बहन के घर देवी जागरण में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी एमएफ हाइवे पर अचानक से सांड का झुंड सामने आ गया। जब तक ब्रेक लगाने की कोशिश करते, तेज रफ्तार बाइक झुंड से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक से गिर गए। तभी सांडों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने एक युवक के पेट में सींग घोप दी। वहीं दूसरा…
मुजफ्फरनगर 01 अक्टूबर। नई मंडी कोतवाली के मालखाने से 19 लाख नकद, जेवरात और तमंचे व कारतूस गायब हो गये। पुलिस अधिकारी दो साल तक मामला छिपाए रहे। कमेटी की जांच पड़ताल के बाद माल मोहर्रिर (दीवान) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तत्कालीन इंस्पेक्टर दिनेश बघेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि 29 सितम्बर 2017 से 31 मार्च 2023 तक नई मंडी कोतवाली में नरेन्द्र कुमार सिरोही माल मोहर्रिर रहे। वह मंडी कोतवाली से ही प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए। आरोप है कि 31 मार्च 2023 को रिटायर्ड होने के उपरांत…
नई दिल्ली 01 अक्टूबर। इंडियन रेलवे ने आज यानी 1 अक्टूबर 2025 से टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। जी हां, अब तत्काल टिकट की तरह ही जनरल रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग के लिए भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जनरल रिजर्वेशन ओपन होने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए आधार लिंक और ई-वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। दरअसल इसका उद्देश्य टिकट्स की कालाबजारी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स द्वारा की जाने वाली बुकिंग को रोकना है। ऑनलाइन टिकट…
लखनऊ, 01 अक्टूबर। एटीएस ने हिन्दू धर्म गुरुओं की हत्या कराने के लिए साजिश रच रहे मास्टरमाइंड फतेहपुर के मो. रजा को भी केरल में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले गिरफ्तार चार युवकों ने मो. रजा की करतूतों के बारे में विस्तार से बताया था। मो. रजा ने भी कुबूला कि वह अपने साथियों की मदद से भारत में हिंसात्मक माहौल पैदा करने का मंसूबा रखे थे। इसके लिए वह हथियारों की खरीद-फरोख्त कर देश में शरिया कानून लागू करवाने के लिए माहौल बनाने में जुटा हुआ था। एटीएस पकड़े गए चारों युवकों को रिमाण्ड पर…
फतेहपुर 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य झुलस गए हैं। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी…
जबलपुर 01 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी (ट्रिपल-आइटीडीएम) के छात्रावास की चौथी मंजिल से मंगलवार को बीटेक (सीएसई) के छात्र की गिरने से मौत हो गई। ऊंचाई से गिरने की वजह से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में अभी गिरने की वजह साफ नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम में पढ़ने वाला बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र उत्कर्ष तिवारी मंगलवार…
नई दिल्ली 01 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को RSS के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी किया. पीएम मोदी ने इस दौरान दोनों की खासियत के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि 100 रुपये के सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ भारत माता की छवि और समर्पण भाव से नमन करते स्वयंसेवक दिखाई देते हैं. पीएम ने कहा कि भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर है. संभवत: आजाद…
महराजगंज 01 अक्टूबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंग्सटर एक्ट के मामले में जमानत मिलने के बाद कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को मंगलवार की शाम लगभग 6:15 बजे महराजगंज जेल से रिहा कर दिया गया। वे पिछले 34 महीनों से जेल में बंद थे। उनकी रिहाई को लेकर जेल परिसर में पूरे दिन हलचल बनी रही। जैसे ही पूर्व विधायक जेल के गेट से बाहर आए, उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इरफान ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है। हमें अल्लाह पर भरोसा था, भरोसा है…
सिदोअर्जो 30 सितंबर। इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से तीन छात्रों की मौत हो गई और 100 से अधिक छात्र घायल हो गए जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिदोअर्जो के ईस्ट जावा कस्बे में इस्लामिक स्कूल ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी, पुलिस एवं सैन्यकर्मी पूरी रात राहत एवं बचावकार्य में जुटे रहे। स्कूल की इमारत जर्जर हालत में थी। बचावकर्मियों को इस दौरान और शव भी दिखे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने…
