Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या का साजिशकर्ता मास्टरमाइंड गिरफ्तार
    देश

    हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या का साजिशकर्ता मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    adminBy adminOctober 1, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 01 अक्टूबर। एटीएस ने हिन्दू धर्म गुरुओं की हत्या कराने के लिए साजिश रच रहे मास्टरमाइंड फतेहपुर के मो. रजा को भी केरल में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले गिरफ्तार चार युवकों ने मो. रजा की करतूतों के बारे में विस्तार से बताया था।

    मो. रजा ने भी कुबूला कि वह अपने साथियों की मदद से भारत में हिंसात्मक माहौल पैदा करने का मंसूबा रखे थे। इसके लिए वह हथियारों की खरीद-फरोख्त कर देश में शरिया कानून लागू करवाने के लिए माहौल बनाने में जुटा हुआ था। एटीएस पकड़े गए चारों युवकों को रिमाण्ड पर लेकर मो. रजा से आमना-सामना भी कराएगी। एटीएस ने पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर देश का माहौल बिगाड़ने में लगे अकमल रजा, सफील सलमानी उर्फ अली रिजवी, मो. तौसीफ और कासिम अली को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने अपने नेटवर्क के बारे में कई जानकारियां बताई थी। इस पर ही एटीएस ने फतेहपुर के अंडौली निवासी सरगना मो. रजा को पकड़ लिया। पता चला कि मो. रजा वर्तमान में केरल के मल्लपुरम में रह रहा था। केरल से ही वह अपना नेटवर्क चला रहा था। उसके केरल में भी कई एजेन्ट फैले हुए थे। इस सूचना पर ही एटीएस की एक टीम केरल पहुंच गई थी। वहीं पर उसे पकड़ लिया।

    मास्टरमाइंड के साथियों ने कई जिलों में रेकी भी की
    एटीएस के हत्थे चढ़े मो. रजा और उसके साथियों ने देश का माहौल बिगाड़ने के लिए कई जिलों में रेकी भी कर ली थी। कई धर्मगुरु को निशाना बनाने के लिए हथियार व रकम जुटाने के लिए सारी तैयारी कर ली थी। इस मंसूबे को पूरा करने में लगे गिरोह के पांच सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ में ऐसे ही खुलासे हो रहे हैं। मो. रजा ने एटीएस को बताया कि यूपी के कई शहरों में उसके साथ के लोग कई दिनों तक रुके थे। इन लोगों ने वहां पर कई लोगों की रेकी करने के साथ ही यह भी देखा कि किस तरह से माहौल बिगाड़ा जा सकता है। एटीएस उसके बयान की सच्चाई का पता कर रहा है।

    कासिम की मां बोली-मेरा बेटा बेकसूर है
    रामपुर। रोती बिलखती कासिम अली की मां नन्हीं बेगम ने कहा कि मेरा बेटा बेकसूर है साहब। उसे साजिश के तौर पर फंसाया जा रहा है। वो तो पिता के साथ मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं उसके पिता ने कहा कि बेटे ने कुछ गलत किया है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।

    हथियार खरीदने को सम्पर्क में थे तीन लोग
    एटीएस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अकमल रजा व तीन अन्य ने मो. रजा के कहने पर हथियार खरीदने के लिए तीन युवकों से सम्पर्क किया था। ये युवक विभिन्न अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराते रहते थे। ये लोग यूपी से बाहर रहने वाले है। ये तीनों लोग अपने घरों से फरार है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.