Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Meerut Metro: अब और सुगम हुई मेट्रो की राह, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले
    • CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेल टिकट की नई व्यवस्था आज से लागू, जनरल रिजर्वेशन में ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी
    देश

    रेल टिकट की नई व्यवस्था आज से लागू, जनरल रिजर्वेशन में ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

    adminBy adminOctober 1, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 अक्टूबर। इंडियन रेलवे ने आज यानी 1 अक्टूबर 2025 से टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। जी हां, अब तत्काल टिकट की तरह ही जनरल रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग के लिए भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जनरल रिजर्वेशन ओपन होने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए आधार लिंक और ई-वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। दरअसल इसका उद्देश्य टिकट्स की कालाबजारी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स द्वारा की जाने वाली बुकिंग को रोकना है।

    ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नए नियम
    अगर आपने अपने IRCTC अकाउंट को पहले से ही आधार कार्ड से लिंक किया हुआ है, तो टिकट बुकिंग प्रोसेस आपके लिए और भी आसान हो जाएगा।बुकिंग के वक्त आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट कन्फर्म होगा। खास बात यह है कि शुरुआती 15 मिनट तक AC और नॉन-AC दोनों क्लास में एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, जिससे सीधा यात्रियों को फायदा होगा।

    क्या काउंटर बुकिंग में भी बदल गए नियम?
    ऑनलाइन ही नहीं आज से रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से टिकट बुक करने पर भी आधार नंबर देना जरूरी होगा। काउंटर पर आपका वेरिफिकेशन OTP के जरिए होगा। यानी मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना बेहद जरूरी हो गया है। वहीं, अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य या दोस्त के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो उस यात्री का आधार नंबर और OTP देना पड़ेगा।

    यात्रियों को फायदा
    इतना ही नहीं रेलवे का कहना है कि पहले 10 मिनट तक ऑथराइज्ड एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। उसके बाद भी अगर वो बुकिंग करते हैं, तो उन्हें भी आधार वेरिफिकेशन करना होगा। रेलवे ने यह भी कहा है कि नए नियम लागू होने से फर्जी आईडी और सॉफ्टवेयर से टिकट बुक करने वालों को रोका जा सकेगा। जिससे आम यात्रियों को फायदा होगा और उन्हें आसानी से टिकट मिल सकेगी।

    ऐसे आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करें
    रेल यात्री का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रमाणीकरण के लिए लिंक्ड नंबर पर ही ओटीपी जाएगा। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाएं और अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद ऊपर दिए गए पेज के मेनू बार में माई अकाउंट टैब पर क्लिक करें। ड्रॉपडाउन सूची में से आधार केवाईसी या लिंक योर आधार का विकल्प चुनें। सामने आने वाले पेज पर अपने आधार कार्ड पर दर्ज अपना नाम और अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें। ब्योरा भरने के बाद सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को वेबसाइट पर दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और वैरीफाई या सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    indian-railway IRCTC tazza khabar tazza khabar in hindi ticket-booking
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Meerut Metro: अब और सुगम हुई मेट्रो की राह, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले

    May 12, 2026

    CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब

    May 12, 2026

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.