फिरोजाबाद 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नरेश पंडित ढेर हो गया। इस एककाउंटर में ASP (ग्रामीण) अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। बताया जा रहा है कि गनीमत रही गोली जैकेट में धंस गई और वो बाल-बाल बच गए। जबकि एसओ रामगढ़ संजीव दुबे घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाश नरेश पर 2 करोड़ रुपए लूटने का आरोप था। वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस रविवार दोपहर माल बरामदगी के लिए उसे…
Author: admin
लखनऊ 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 82 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई अफसरों को नए और महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि राजधानी लखनऊ में राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर का डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि अयोध्या में विकास राय को उपाधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। विनोद कुमार दुबे को सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मेरठ, राकेश कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर…
प्रयागराज 06 अक्टूबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि महज़ एक मैसेज पोस्ट करने से भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य से संबंधित है) के तहत अपराध नहीं बनता। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति संतोष राय ने ऐसे ही मामले में आरोपी मेरठ के साजिद चौधरी की जमानत मंजूर करते हुए की है। कोर्ट ने कहा कि बीएनएस की धारा 152 नई धारा है जिसमें कठोर सज़ा का प्रावधान है और आईपीसी में इसके अनुरूप कोई धारा नहीं थी इसलिए बीएनएस की धारा 152 को लागू…
उदयपुर 06 अक्टूबर। धन-दौलत और शोहरत के बीच जिंदगी बिताने वाले अब आत्मा की शांति की तलाश में हैं. देश के दो बड़े कारोबारी और एक कमीशन एजेंट करोड़ों का कारोबार छोड़ दीक्षा लेने जा रहे हैं. उदयपुर में आज दीक्षा समारोह तीनों के जीवन का नया अध्याय बनेगा. इनमें से एक की पत्नी पहले ही दीक्षा ले चुकी हैं. अब वे खुद अपने परिवार को छोड़ धर्मपथ पर आगे बढ़ेंगे. फरीदाबाद के आदर्श कुमार, मुंबई में रहने वाले अरविंद कोटडिया और उदयपुर मूल के मुंबई में रहने वाले देवीलाल भोरावत जो आज करोड़ का कारोबार छोड़ दिगंबर जैनेश्वरी दीक्षा…
गाजियाबाद 06 अक्टूबर। कविनगर थाना पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाहियों सचिन और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बंदी को भगाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। जिन बंदियों को भगाने का प्रयास किया उनमें एक आरोपित वंश लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद हैं। दूसरा अरोपित बिजेंद्र हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में मार्कशीट और डिग्री के फर्जीवाड़े के आरोप में जेल बंद है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने कवि नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के…
जयपुर 06 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आईसीयू की पड़ताल शुरू कर दी है. रविवार रात को आग लगने से अब तक कुल 8 मरीजों की जान चली गई है. इस अग्निकांड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तक की तस्वीर सामने आई थी. मृतकों के परिजन न्याय की मांग को लेकर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो फायर एक्सटिंग्विशर सही ढंग से काम कर रहे थे और न ही…
दार्जिलिंग 06 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में दार्जिलिंग की पहाड़ियों में शनिवार रात हुई लगातार भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। अत्यधिक बारिश से सात से अधिक जगहों पर भूस्खलन हुए जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। कई लापता भी हैं। भूस्खलन के कारण कई घर बह गए, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे सिक्किम समेत कई दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया। बचाव और राहत अभियान जारी है। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानों सरसली, जसबीरगांव,…
बरेली 06 अक्टूबर। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की यूथ विंग के अध्यक्ष अल्तमश रजा समेत सात आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये यभी आरोपी 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में वांछित चल रहे हैं। इनाम घोषित होने के साथ ही इनकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को इस्लामिया मैदान में भीड़ जुटाने और पैदल मार्च का ऐलान किया था, जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव कर कई पुलिसकर्मियों…
हापुड़, ०४ अक्टूबर (वि)। भारतीय सुपरस्टार अजय देवगन ने विश्व समुद्र समूह के साथ हाथ मिलाकर देवगन सिनेएक्स के रूप में एनवाई सिनेमा की नई पहचान का अनावरण प्रतिष्ठित नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा (एसएनडीटी वुमेन्स कॉलेज ग्राउंड, जुहू) में किया। इस भव्य रीब्रांडिंग कार्यक्रम ने शहर के सांस्कृतिक और फिल्म जगत के दिग्गजों को आकर्षित किया और भारत में सिनेमा के लिए एक शानदार नए अध्याय की शुरुआत की। समारोह की शुरुआत दुर्गा पूजा के उत्सव से हुई, जिसके बाद देवगन सिनेएक्स का लोगो संगीत, रोशनी और उत्साह के बीच पेश किया गया। यह रीब्रांडिंग विश्व समुद्र समूह और…
लखनऊ, 04 अक्टूबर। 8 और 9 अक्टूबर को लखनऊ, झांसी और मेरठ से चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं लखनऊ से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।दरअसल, राजधानी स्थित अमौसी स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से लखनऊ जं तक चलने वाली गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ जं. से मेरठ सिटी तक जाने वाली ट्रेन संख्या 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12179…
