Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद जेल से रिहा
    देश

    सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद जेल से रिहा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 1, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महराजगंज 01 अक्टूबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंग्सटर एक्ट के मामले में जमानत मिलने के बाद कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को मंगलवार की शाम लगभग 6:15 बजे महराजगंज जेल से रिहा कर दिया गया। वे पिछले 34 महीनों से जेल में बंद थे।

    उनकी रिहाई को लेकर जेल परिसर में पूरे दिन हलचल बनी रही। जैसे ही पूर्व विधायक जेल के गेट से बाहर आए, उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इरफान ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है। हमें अल्लाह पर भरोसा था, भरोसा है और भरोसा रहेगा।

    कानपुर के सीसामऊ सीट से सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी पर आगजनी, प्लॉट कब्जाने, रंगदारी व कूट रचित दस्तावेज तैयार करने जैसे कई आरोप लगे थे. इन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में उनकी रिहाई लंबित थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आखिरकार मंगलवार को जेल के दरवाजे उनके लिए खुल गए. शाम छह बजे के बाद उन्हें रिहा किया गया.

    दिसंबर 2022 में इरफान को कानपुर से महराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया था. तब से अब तक वे यहां बंद थे. इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी मौजूदा समय सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह लगातार पति की रिहाई के प्रयास में लगी थीं. रिहाई के दौरान इरफान की दोनों बेटियों समेत पूरा परिवार उनका इंतजार कर रहा था. उनकी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. जेल से बाहर निकलते ही इरफान ने सबसे पहले अपने परिजनों को गले लगाया. उनके साथ खुशियां बांटीं.

    इसके बाद कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया. उन्होंने थम्स-अप का इशारा कर अपनी खुशी भी जाहिर की. लंबे इंतजार के बाद उनकी घर वापसी से समर्थकों ने राहत की सांस ली है.

    हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सहित तीन आरोपितों की जमानत अर्जी पर सुनवाई की और बहस पूरी होने के बाद 2 सितंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया था। 25 सितंबर को हाईकोर्ट ने तीनों आरोपितों को जमानत दे दी, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया।

    irfan-solanki maharajganj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश

    July 31, 2026

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.