Author: admin

नई दिल्ली 13 दिसंबर। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को भारतीय बीमा कंपनियों में 100 फीसदी विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने वाले बीमा कानून (संशोधन) विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी। सरकार का कहना है कि इससे बीमा सेक्टर में बड़े विदेशी निवेश आएंगे, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।यह बिल मौजूदा शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। यह उन 13 विधेयकों में शामिल है, जिन पर इस सत्र में चर्चा होनी है। इस वर्ष केंद्रीय बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 74 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने का प्रस्ताव…

Read More

लखनऊ 13 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। शासन ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं, जो 1 जनवरी से लागू होगा। इन आदेशों के तहत 2001 बैच के 4 आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव बनाया गया है। 2010 बैच के 19 अफसरों को सचिव और कमिश्नर स्तर पर प्रमोशन दिया गया है। 2013 बैच के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान मिला है। वहीं 2022 बैच के अफसरों को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है। यह आदेश प्रमुख सचिव…

Read More

गाजीपुर 13 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जमानिया मंडल के अध्यक्ष विश्वकर्मा राम उम्र 26 साल की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव फुल्ली-दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर शुक्रवार की सुबह औंधे मुंह पड़ा मिला। पास ही बुलेट भी गिरी थी। विश्वकर्मा राम की हत्या भूमि विवाद में की गई है। वह गुरूवार रात बुआ के घर से लौट रहे थे। जमानिया कोतवाली के टिसौरा गांव की ग्राम प्रधान और विश्वकर्मा की मां बिंदु देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस…

Read More

बागपत 13 दिसंबर। भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण देखना है तो नैथला-खामपुर-बोहला मार्ग पर आइए। यहां आगे-आगे सड़क बन रही थी और पीछे-पीछे वह टूटती जा रही थी। लोगों ने वीडियो बनाकर प्रसारित किया तब विभाग की नींद खुली। लोक निर्माण विभाग के एई ने सड़क का मानक अनुसार निर्माण नहीं मिलने पर उसे पुन: बनवाने के लिए जेसीबी से तुड़वाकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया। 10.70 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए करीब 14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। सड़क को 3.75 मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर चौड़ी बनाई जानी है। सड़क निर्माण का टेंडर गाजियाबाद…

Read More

प्रयागराज,13 दिसंबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि कोई पत्नी अच्छी नौकरी करती है और अपना गुज़ारा के लिए पर्याप्त वेतन पाती है तो वह सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुज़ारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है। न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह ने गौतम बुद्ध नगर के अंकित साहा की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए परिवार न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पति को सिर्फ़ आमदनी संतुलित करने और दोनों पक्षों के बीच बराबरी लाने के लिए पत्नी को पांच हज़ार रुपये गुज़ारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था, जबकि पत्नी हर…

Read More

वर्तमान समय में जब छोटी छोटी बातों पर वैवाहिक संबंध खत्म होने की कगार पर पहुंच जाते हैं और दहेज मांगने के नाम पर वर पक्ष के लोगों की उत्पीड़न की खबरें सुनने को मिलती है और तलाक के साथ भरण पोषण भत्ता मांगने में सारी सीमाएं लांघ दी जाती है और अब तो पुरूष भी गुजारा भत्ते की मांग करने लगे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया जो अपने आप में उल्लेखनीय कहा जा सकता है। इस बारे में एक खबर के अनुसार पति और पत्नी के बीच तनावपूर्ण विवाह को समाप्त…

Read More

भोपाल 12 दिसंबर। ब्राह्मण बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष वर्मा पर आखिरकार सरकार की गाज गिर गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने उन्हें कृषि विभाग के उप सचिव पद से हटा दिया है. साथ ही उन्हें जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच कर दिया गया है. वहीं, वर्मा की बर्खास्तगी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 18 दिनों में संतोष वर्मा तीन बार विवादित बयानों को लेकर चर्चा में…

Read More

लखनऊ 12 दिसंबर। यूपी एसटीएफ ने पोर्टल के माध्यम से फर्जी जन्म और निवास प्रमाण-पत्र से आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रमोद निषाद बीएसएसी पास है. अब तक वह करीब 19 हजार आधार कार्ड बना चुका है. वह नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन रजनवा नेपाल बॉर्डर से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बहराइच-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का बड़ा रैकेट सक्रिय है. इस पर साइबर टीम ने जब जांच शुरू की…

Read More

लखनऊ 12 दिसंबर। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है. पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. इसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा. इस चुनाव कार्यक्रम से ये भी तय हो गया है कि रविवार 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा. तय कार्यक्रम के अनुसर 13 दिसंबर को दोपह 2 बजे तक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य…

Read More

नई दिल्ली 12 दिसंबर। वाणिज्यक बैंक व डिजिटल लोन ऐप अब अपने स्तर पर मनमर्जी से ऋण सीमा को नहीं बढ़ा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि ग्राहक की लिखित मंजूरी के बाद ही ऋण सीमा को बढ़ाया जा सकता है। बैंकों की ऋण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आरबीआई ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उसने डेटा संरक्षण को लेकर साफ किया है कि बिना ग्राहक की मंजूरी के उसका डेटा किसी थर्ड पार्टी से साझा नहीं किया जा सकता। आरबीआई ने ऋण से जुड़ी अन्य प्रक्रिया पर नियमों को स्पष्ट किया हैं। बैंकों द्वारा अपनी…

Read More