Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    देश

    छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 13, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 13 दिसंबर। भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण देखना है तो नैथला-खामपुर-बोहला मार्ग पर आइए। यहां आगे-आगे सड़क बन रही थी और पीछे-पीछे वह टूटती जा रही थी। लोगों ने वीडियो बनाकर प्रसारित किया तब विभाग की नींद खुली। लोक निर्माण विभाग के एई ने सड़क का मानक अनुसार निर्माण नहीं मिलने पर उसे पुन: बनवाने के लिए जेसीबी से तुड़वाकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया। 10.70 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए करीब 14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।

    सड़क को 3.75 मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर चौड़ी बनाई जानी है। सड़क निर्माण का टेंडर गाजियाबाद की फर्म वीके कंस्ट्रक्शन को दिया है। रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान तथा राज्य मंत्री केपी मलिक ने इसका शिलान्यास किया था। बुधवार को नैथला-निनाना गांव के बीच सड़क का घटिया निर्माण देख ग्रामीण भड़क गए। निनाना के प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।

    लोगों ने बताया कि आगे सड़क बन रही थी और पीछे वह टूटती जा रही थी। हंगामे की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भी मौके पर पहुंचे। जांच में निर्माण बहुत ही घटिया और मानक के विपरीत मिला। उन्होंने जेसीबी मंगवाकर 200 मीटर सड़क उखड़वाकर दोबारा बनवाने का निर्देश ठेकेदार को दिया।

    एक्सईएन अतुल कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पत्थर-मिट्टी डालने का काम हो चुका है। अब तारकोल रोड़ी से सड़क का निर्माण कराने को 200 मीटर तक ट्रायल पैच बनाया गया था, जिसका निर्माण बेहद कमजोर मिला। ठेकेदार को नोटिस जारी किया है तथा दोबारा से ट्रायल पैच का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। दोबारा बनने वाले ट्रायल पैच जांच में खरा उतरने पर सड़क का निर्माण शुरू होगा।

    bagpat road-fails tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.