Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    देश

    गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 13, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर 13 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जमानिया मंडल के अध्यक्ष विश्वकर्मा राम उम्र 26 साल की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव फुल्ली-दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर शुक्रवार की सुबह औंधे मुंह पड़ा मिला। पास ही बुलेट भी गिरी थी। विश्वकर्मा राम की हत्या भूमि विवाद में की गई है। वह गुरूवार रात बुआ के घर से लौट रहे थे। जमानिया कोतवाली के टिसौरा गांव की ग्राम प्रधान और विश्वकर्मा की मां बिंदु देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

    एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने इस मामले में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर गांव के ही श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य से विवाद चल रहा है। पहले भी ये लोग मारपीट कर चुके हैं। आरोपी मामले में सुलह और जमीन छोड़कर जाने का दबाव बना रहे थे। रंजिश के चलते आरोपियों ने बेटे विश्वकर्मा राम को जाने से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।

    बिंदु देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 11 दिसंबर को बेटा और पूरा परिवार शाहपुर गांव बुआ के घर निमंत्रण पर गया था। रात करीब 10 बजे बेटा विश्वकर्मा राम अपनी बुलेट से घर जा रहा था। तभी रास्ते में श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य घात लगाकर पहले से बैठे थे। बेटे के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

    अगले दिन सुबह फुल्ली गांव के लोग सड़क पर टहलने निकले तो शव देखकर चौंक गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह 6 बजे ही विश्वकर्मा राम के शव को थाने ले आई थी। मामले की जानकारी होते ही परिजन और करीब 500 लोग थाने पहुंच गए। विश्वकर्मा राम का शव देख परिजन और गांव के लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना पर थाने पहुंचे एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने सभी समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोपहर 2.30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

    ghazipur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news vishwakarma ram murder
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.