Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    देश

    यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 13, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। शासन ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं, जो 1 जनवरी से लागू होगा।

    इन आदेशों के तहत 2001 बैच के 4 आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव बनाया गया है। 2010 बैच के 19 अफसरों को सचिव और कमिश्नर स्तर पर प्रमोशन दिया गया है। 2013 बैच के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान मिला है। वहीं 2022 बैच के अफसरों को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है। यह आदेश प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा जारी किए गए हैं।

    प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इन प्रमोशनों के बाद कई जिलों में अफसरों के तबादले भी हो सकते हैं। खास तौर पर लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी का तबादला संभव है, क्योंकि उन्हें 1 जनवरी से सचिव रैंक में प्रमोशन मिल जाएगा।

    ये अधिकारी बने प्रमुख सचिव
    2001 बैच के जिन चार अधिकारियों को प्रमुख सचिव बनाया गया है, वे हैं- शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू, एसवीएस रंगाराव।

    वर्ष 2010 बैच के आईएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य को सचिव के पद पर पदोन्नोति दी गई है। इन्हें सुपर टाइम वेतमान 144200-2,18,200 रुपये दिया गया है। के. बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन अफसरों को दो साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज-4 जरूर पूरा करना होगा। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार व सुधा वर्मा को भी सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।

    वर्ष 2013 बैच के 30 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड 1,23,100-2,15,900 रुपये दिया गया है। इनमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र सचान, डा. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डा. कंचन सरन व रघुबीर शामिल हैं। इसी बैच की चांदनी सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अफसरों को तीन साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।

    वर्ष 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को सलेक्शन ग्रेड 1,23,100-2,15,900 रुपये दिया गया है। वर्ष 2022 बैच के 13 अफसरों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है। ये अधिकारी श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डा. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं।

    ias-officers-promoted lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.