जबलपुर 25 सितंबर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पूजा पंड़ाल के बार लगी लाइटों में करंट दौड़ रहा था. इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय आयुष झारिया और 10 वर्षीय वेद श्रीवास के रूप में हुई है. घटना बुधवार शाम उस वक्त हुई जब दोनों बच्चे आरती में शामिल होने पंडाल जा रहे थे. घटना जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स की है. बताया जा रहा है कि पंडाल के बाहर समिति…
Author: admin
नई दिल्ली 25 सितंबर। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक होने की संभावना है। जबकि दूसरी बार परीक्षा 15 मई से 1 जून तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक होने की संभावना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षाएं पहली बार साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर जाकर टेंटेटिव बोर्ड…
नई दिल्ली 24 सितंबर। मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस का ऐलान कर दिया है. इस साल भारतीय रेलवे के 10.90 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा. रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-संबंधित बोनस (पीएलबी) के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस उनके 78 दिनों…
चेन्नई 24 सितंबर। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक आर डी नारायणमूर्ति का मंगलवार रात को निधन हो गया. पिछले एक सप्ताह से उनका चेन्नई के ओमानदुरार सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था. नारायणमूर्ति 59 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी हंसवेनी और पुत्र लोकेश्वरन हैं. नारायणमूर्ति को तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रभु देवा, वडिवेलु और गायत्री जयारमन जैसे कलाकार थे. उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नारायणमूर्ति का एक हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था और मंगलवार रात उनका निधन हो गया.…
नागौर 24 सितंबर। नागौर जिले के मकराना में नगर परिषद कार्यालय के बाद करीब डेढ सौ फीट क्षेत्र में सीवरेज का पानी भरा हुआ है। इस गंदे पानी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मकराना नगर परिषद कार्यालय में शहरी सेवा शिविर लगा हुआ है। मंगलवार 23 सितंबर को कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विधायक गैसावत परिषद कार्यालय के बाहर सीवरेज का गंदा पानी भरा होने से वे नाराज हो गए। अफसरों पर सफाई कार्य नहीं कराए जाने से नाराज होकर विधायक ने सीवरेज के पानी में…
नई दिल्ली 24 सितंबर। दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 स्टूडेंट्स से यौन शोषण के आरोपों का बुधवार को खुलासा हुआ। छात्राएं इंस्टीट्यूट में ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप के तहत पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही हैं। चैतन्यानंद पर उनसे गंदी बातें करने, अश्लील मैसेज भेजने और जबरन छूने का आरोप है। चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से हटाकर निष्कासित किया गया था।…
लेह 24 सितंबर। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगा दी। पुलिस पर पत्थरबाजी की, सीआरपीएफ की गाड़ी में आग लगा दी। ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था। वांगचुक के समर्थन में लोगों ने रैली निकाली। वांगचुक के इस…
लखनऊ 24 सितंबर। यूपी में सितंबर के आखिर तक मानसून के विदा होने के संकेत हैं. इससे पहले 26 से 28 सितंबर तक पूर्वी यूपी में मध्यम तो कहीं-कहीं जोरदार बारिश के आसार हैं. इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क है. पूर्वी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. वहीं मानसून को लौटाने वाली उत्तर और पश्चिमी हवाएं अब आने लगी है। 25 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि म्यांमार में निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश के तटों से दूर…
अलीगढ़ 24 सितंबर। इगलास क्षेत्र के हस्तपुर गांव के एक परिवार ने पिछले 15 वर्ष में विभिन्न लोगों पर एससी एक्ट से जुड़े कुल 16 मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसमें पांच मुकदमों में पुलिस के स्तर से एफआर लग चुकी है। अन्य मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। संबंधित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके मुकदमों में कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, विपक्षियों का आरोप है कि संबंधित परिवार मुआवजा वसूली के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराता है। तीन सदस्यीय टीम ने जिले में पहुंचकर छह घंटे तक की पड़तालपिछले कुछ वर्ष में ही इस परिवार ने लाखों का…
गाजियाबाद 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर तंदूर की रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक होटल में कारीगर रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसके ऊपर थूक रहा है। इस मामले में दिल्ली निवासी एक युवक ने डीएलएफ के अंकुर विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के बाद से आरोपी कारीगर फरार है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के करावल नगर निवासी राहुल पचौरी अंकुर विहार क्षेत्र के विजय विहार में करीम होटल पर…
