Author: admin

पटना 12 जनवरी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने कई भोजपुरी कलाकारों के राजनीतिक सपनों को भी तोड़ दिया। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के बयान के बाद, अब मशहूर भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने भी एक्टिव पॉलिटिक्स से दूरी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रितेश पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक इमोशनल मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, “एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के आंटे अपने अधिकार से, मैंने जन सुराज पार्टी में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महान…

Read More

दरभंगा 12 जनवरी। दरभंगा के महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी और आखिरी महारानी कामासुंदरी देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। ‘महारानी’ पिछले छह महीनों से बीमार थीं। महारानी कामासुंदरी देवी ने दरभंगा में महाराजा के कल्याणी आवास पर आखिरी सांस ली। उनकी मौत पर शाही परिवार के सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। महाराजा कामेश्वर सिंह ने 1940 में कामासुंदरी देवी से शादी की थी। उन्होंने पहले महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया से शादी की थी। महारानी कामासुंदरी देवी का जन्म 1930 में हुआ था। महाराजा कामेश्वर सिंह दरभंगा के आखिरी शासक…

Read More

नई दिल्ली, 12 जनवरी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोनिया गांधी को 5 जनवरी 2026 की शाम को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने की वजह से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉ. अरूप बसु (सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट मेडिसिन) की देखरेख में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा था।कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अब ठीक हो चुकी है। करीब एक सप्ताह तक दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया…

Read More

मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) 12 जनवरी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेनीसागर गांव में जंगली हाथी की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि ग्रामीण अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।हालात यह हैं कि गांव के एक सुरक्षित घर में करीब 15 लोग एक साथ रात गुजार रहे हैं। इस घर में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि पुरुष रातभर बाहर रहकर हाथी की निगरानी कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार हाथी के अचानक गांव में घुस आने और जान-माल को नुकसान पहुंचाने के डर से कोई भी अपने घर में अकेले सोने का साहस नहीं जुटा…

Read More

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ का देवभोग, जहां से जगन्नाथ धाम पुरी के लिए भोग जाता है, ऐसा धार्मिक एवं आस्था का स्थान देवभोग के रुमाल में प्रशासन के नाक के नीचे नंगा नाच का आयोजन किया गया. इस नंगा नाच के कार्यक्रम में बाकायदा मैनपुर के एसडीएम डॉक्टर तुलसीदास मरकाम भी आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर नोटों की झाड़ियां बरसाते दिखे. वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा इस नंगे नाच कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. एसडीएम तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

नई दिल्ली, 12 जनवरी। दुष्कर्म के मामलों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि ऐसे मामलों में न्यायपालिका पर दबाव बनाने के साथ उसे बदनाम करने की कोशिश हो रही है। साथ ही कई फर्जी आरोपों में बेगुनाह लोगों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है। प्रदर्शन में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का जिक्र करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से दबाव रहित निष्पक्ष न्याय की मांग की।संगठन…

Read More

प्रयागराज 12 जनवरी। प्रदेश के कोषागारों में पेंशन और एरियर भुगतान से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें अब और खुलेंगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश की ट्रेजरी से बकाया पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य लाभों का अनधिकृत खातों में भुगतान घपले की जांच कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश एक जिले में 57पेंशनरों के खाते में 42,04,22,093रूपये अनधिकृत रूप से जमा करने के खुलासे के बाद दिया है। हालांकि की धोखाधड़ी की आरोपी 85वर्षीय महिला जोगवा उर्फ जगुवा को सशर्त अंतरिम जमानत देते हुए अर्जी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।और अगली…

Read More

मुंबई, 12 जनवरी। बीजेपी और शिवसेना ने गत दिवस बीएमसी चुनावों के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें शहर को वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित शासन, बेस्ट बसों में महिलाओं के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट और शहर को बांग्लादेशी प्रवासियों से मुक्त का वादा किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा-शिव सेना-आरपीआई (ए) गठबंधन गंभीर नागरिक समस्याओं से निपटने और नागरिकों के मोबाइल फोन तक सेवाएं पहुंचाने के लिए जापानी प्रौद्योगिकी को प्रशासन से जोड़ेगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश, मंजूरी प्रक्रिया में तेजी और सेवा वितरण में सुधार को एआई…

Read More

एटा 12 जनवरी। यूपी के एटा में ऑनर किलिंग की वारदात हुई है। लड़की के घरवालों ने बेटी और उसके प्रेमी की गांव के सामने गला काटकर हत्या कर दी। दोनों ने एक महीने पहले ही घर से भागकर प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 19 साल की लड़की शनिवार को घर लौट आई। अगले दिन यानी रविवार को 24 साल का प्रेमी, लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों छत पर बात कर रहे थे, तभी लड़की के घरवालों ने देख लिया। गुस्साए घरवालों ने दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पहले लड़की का,…

Read More

बलरामपुर/देवरिया, 12 जनवरी। बलरामपुर और देवरिया में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मजारों को प्रशासन ने ढहा दिया। बलरामपुर के सोहेलवा संरक्षित क्षेत्र के कोल्हुई में पांच दशक पहले वन विभाग की जमीन कब्जा कर बनाई गई मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो घंटे में पूरी मजार ध्वस्त कर मैदान बना दिया गया। जमा मलबे को भी हटा दिया गया है। हालांकि पुलिस ने गोपनीय तरीके से पूरी कार्रवाई की है। मजार पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। अब जमीन को वन…

Read More