प्रयागराज, 25 फरवरी। भारतीय रेलवे में पारदर्शिता के दावों के बीच भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रयागराज से मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस में टीटीई और कोच अटेंडेंट द्वारा मिलीभगत कर सीटें बेचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने मामले की जांच बैठा दी है। हालांकि ताजा खबर प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
जितेंद्र सिंह खरे नामक एक यात्री ने एक्स प्लेटफार्म पर शिकायत की है, जबकि यूट्यूब पर करीब 50 मिनट लंबा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बिना टिकट वाले यात्रियों से पैसे लेकर उन्हें सीटें दी जा रही हैं। वीडियो के अनुसार, ट्रेन के भीतर एक सीट के लिए 800 से 1000 रुपये तक की वसूली की जा रही थी। वायरल क्लिप में कोच अटेंडेंट को यह कहते सुना जा सकता है कि वह 100 रुपये अपने पास रखेगा और बाकी की रकम टीटीई को दी जाएगी। यह वीडियो अब इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद रेल अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि 50 मिनट के पूरे वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो में टीटीई और अटेंडेंट के बीच की बातचीत और भूमिका का विश्लेषण हो रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, अलीगढ़ स्टेशन पर ओवरचार्जिंग की शिकायत पर एक स्टाल पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।
पीआरओ ने स्पष्ट किया कि ‘वीडियो में अटेंडेंट को यात्री से सौदा करते देखा जा रहा है, जबकि टीटीई वहां से गुजरते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और निष्कर्ष के आधार पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’
भ्रष्टाचार की शिकायत ‘रेल मदद’ एप या 139 पर करें
यह मामला एक जागरूक यात्री की सतर्कता के कारण सामने आया है। अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी भ्रष्टाचार की शिकायत ‘रेल मदद’ एप या 139 पर तुरंत करें।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

