नई दिल्ली 09 मार्च। दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्सा लोगों ने बस में आग लगा दी. हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है. बस ने पहले ई-रिक्शा का चक्कर मारी फिर स्कूटी सवार को कुचल दिया. एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जिसका नाम रविकांत शर्मा बताया जा रहा है. वहीं हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक,…
Author: admin
पुणे 09 मार्च।महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली प्रसिद्ध मॉडल और ‘मिस इंडिया अर्थ 2019’ की विजेता रहीं सायली सुर्वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सायली ने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने विधि-विधान के साथ शुद्धीकरण प्रक्रिया पूरी की और अपना नाम बदलकर अब ‘आद्या सुर्वे’ रख लिया है। इस धर्मांतरण और घर वापसी के पीछे सायली ने अपने वैवाहिक जीवन के बेहद दर्दनाक अनुभवों को साझा किया है। प्यार के लिए बदला था धर्म, अब बताया ‘जिंदगी की सबसे बड़ी भूल’सायली सुर्वे ने अपने परिवार के कड़े विरोध के बावजूद मीरा-भाईंदर के…
चित्रकूट, 09 मार्च (अम)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर बनाड़ी गांव के पास बांके सिद्ध देव स्थान पर गत दिवस मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया जिसमें सदर सीओ समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।यह घटना तब हुई जब डीआईजी राजेश एस. तहसील दिवस में सदर तहसील आए थे। उसके बाद शाम को डीआईजी के साथ कई पुलिसकर्मी बांके सिद्ध देव स्थान गए थे। वहां अचानक धुएं के कारण पीपल और महुआ के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले से वहां भगदड़ मच गई और…
बैरिया (बलिया), 09 मार्च (जा)। बैरिया के उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह अपने पालतू कुत्ते के हमले में घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद उन्होंने इलाज के लिए दिल्ली जाने का निर्णय लिया है। उनके स्थान पर बांसडीह के न्यायिक एसडीएम संजय कुशवाहा को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।यह घटना होली से एक दिन पहले हुई, जब आलोक प्रताप सिंह के माता-पिता उनसे मिलने बैरिया आए थे। इसी दौरान, उनके पालतू कुत्ते ने उनके पिता पर हमला कर दिया। अपने पिता को बचाने के प्रयास में आलोक प्रताप सिंह कुत्ते से उलझ गए,…
बुलंदशहर, 09 मार्च (हि)। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में गत दिवस युवा चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय विषय पर आयोजित आध्यात्मिक संवाद में कहा कि जो लोग आज दूसरे धर्म में हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे। यदि उनका डीएनए टेस्ट कराया जाए, तो वह हमसे ही मिलेगा। किन्हीं परिस्थितियों या कारणों के वश कुछ लोग दूसरे पंथों में चले गए थे, लेकिन आज भी वे हमारे बीच ही हैं। भारतवर्ष में हम सभी एक हैं और हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। हमारे साझा पूर्वज ही हमारी असली…
बरेली 09 मार्च। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बीच अभ्यर्थी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बरेली के जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 से 19 मार्च तक 12 जिलों के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। 20-21 मार्च को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल कराने के साथ 22-23 मार्च को उनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इंडियन आर्मी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती रैली में बरेली, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, फर्रूखाबाद, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई जिले के कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से दिन व जिलावार अभ्यर्थियों…
वृंदावन, 09 मार्च (जा)। बांकेबिहारी मंदिर में गत दिवस दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्कामुक्की और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जबकि मंदिर के अंदर सेवायतों के यजमानों का प्रवेश वर्जित रहा। दूसरी तरफ बांकेबिहारी मंदिर प्रवेश मार्ग पर जगह-जगह होल्डिंग बैरियर में रोककर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। ऐसे में दर्शनों में समय भी लगा और लोग इंतजार में व्याकुल भी दिखे।दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि…
पटना, 09 मार्च (जा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब जदयू की सियासत को धार देंगे। उन्होंने गत दिवस जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू में शामिल होने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को खूब बधाइयां मिल रही हैं। निशांत ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद यह संकल्प लिया है कि उनके पिता ने जो 20 वर्षों में बिहार की जनता की जो सेवा की है, उससे प्रेरणा लेकर वे जनसेवा से जुड़े हैं। वे अपने पिता के किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।जदयू के नेताओं द्वारा निशांत कुमार को…
लखनऊ, 09 मार्च (अम)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं। भाजपा ने हमारी परंपरागत गुट निरपेक्षता की विदेश नीति को तिलांजलि देकर आत्मनिर्भरता व संप्रभुता के साथ समझौता किया है।अखिलेश ने गत दिवस लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा हर सच्ची चीज और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो भाजपा सरकार सनातनी लोगों से भी घबरा रही है। जो सरकार कभी खुद को सनातनी बताती थी, वह आज सनातन के शंकराचार्य से घबरा रही है। भाजपा सरकार…
वाराणसी 09 मार्च। वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक आदिशक्ति की आराधना, उपासना व साधना सिद्धियों का महापर्व वासंतिक नवरात्र पर्व 19 मार्च से आरंभ होगा। उस दिन उदयातिथि में चैत्र कृष्ण अमावस्या होने के कारण प्रतिपदा का क्षय होते हुए भी पूरे दिन प्रतिपदा मिलने से घर-घर में कलश स्थापना होगी तथा देवी शक्ति की आराधना का यह महापर्व पूर्ण नौ दिवसीय होगा। श्रीराम नवमी 27 मार्च को होगी, उसी दिन व्रत की पूर्णाहुति के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव सनातन धर्मावलंबी मनाएंगे। ज्योतिर्विद आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री…
