Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
    • चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
    • 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए
    • झूठी आन के लिए बेटी की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
    • 27-28 जुलाई के आसपास मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना
    • मेरे लिए गणेश लाता था लीक पेपर : सलमान खान
    • 26 जुलाई को सपा करेगी देश में ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ का आयोजन
    • पांच अस्थायी अड्डों से होगा रोडवेज बसों का संचालन, कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने पर लागू होगी नई व्यवस्था
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पांच अस्थायी अड्डों से होगा रोडवेज बसों का संचालन, कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने पर लागू होगी नई व्यवस्था
    देश

    पांच अस्थायी अड्डों से होगा रोडवेज बसों का संचालन, कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने पर लागू होगी नई व्यवस्था

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 24 जुलाई (प्र)। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा आरंभ होने पर बसों का संचालन जारी रखने का प्लान तैयार कर लिया है। जैसे ही कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी और पुलिस प्रशासन की तरफ से रूट डायवर्जन किया जाएगा, तो रोडवेज बसों का संचालन पांच अस्थायी बस अड्डों से आरंभ कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा आरंभ होने पर दिल्ली- देहरादून नेशनल हाइवे पर एक साइड को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया जाता है। हरिद्वार से गंगाजल ला रहे शिवभक्तों की भीड़ जब हाइवे पर बढ़ती है, तो पुलिस प्रसासन की तरफ से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में भैंसाली और मेरठ डिपो की बसों का संचालन शिफ्ट करना पड़ता है।

    परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आम जनमानस के सफर पर प्रभाव न पड़े और वह अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। इसके चलते अस्थायी बस अड्डों से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। यह व्यवस्था तभी लागू होगी, जब प्रशासन की तरफ से रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए गढ़-हरिद्वार, मेरठ- हरिद्वार और दिल्ली-हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।

    ये रहेगी नई व्यवस्था
    अस्थायी बस अड्डा :
    रूट और बसों की संख्या बागपत बाईपास भैंसाली डिपो की 15 व मेरठ डिपो की सात बसों का संचालन यहां से बालैनी तक होगा।
    बड़ौत बाईपास : भैंसाली डिपो की 25 और मेरठ डिपो की चार बसों का संचालन यहां से बड़ौत के लिए होगा।
    कंकरखेड़ा बाईपास: मेरठ-शामली एवं सरधना मार्ग की 20 बसों का संचालन यहां से किया जाएगा।

    पुरा महादेव (वालैनी ) : यहां बालैनी से बड़ौत के लिए 36 बसों का संचालन किया जाएगा।
    मवाना: यहां से मेरठ डिपो की 50 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें हरिद्वार जाने वाली बसें शामिल होंगी।

    Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar UP State Road Transport Corporation uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद

    July 24, 2026

    चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त

    July 24, 2026

    28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.