शहरों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए हर स्तर पर काम चल रहा है। सरकार भरपूर बजट दे रही है और संबंधित विभागों के अधिकारी लंबे दावे करने से चूक नहीं रहे हैं लेकिन मेडा की आठ फीट ऊंची दीवार से कसेरुखेड़ा के नाले की सफाई ठप हो गई है। उसमें सिल्ट व कचरा जमा होने से पार्षद के अनुसार बरसात में मोहल्ले जलमग्र हो रहे हैं। इनका कहना है कि यहां मशीन तो क्या पैदल भी नहीं जा सकते। पार्षद के कथन और खबर का संज्ञान लेकर जनप्रतिधियों को इस बारे में मौका मुआयना करना चाहिए और आवश्यकतानुसार इस…
Author: admin
मुरादाबाद 24 जनवरी। बिलारी क्षेत्र में कोचिंग के बाहर हिंदू छात्रा को उसकी सहेलियों ने बुर्का पहनवा दिया। छात्रा पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। अपने धर्म की विशेषता बताई। छात्रा का बुर्का पहनते वीडियो प्रसारित होने के बाद हिंदू संगठन हरकत में आए और हंगामा किया। पुलिस ने छात्रा के भाई के शिकायती पत्र पर नाबालिग आरोपित पांच छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बिलारी के मुहल्ला अब्दुल्ला दक्षिणी निवासी देवेश ने बिलारी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बहन बिलारी के इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। साथ ही बहन शाहुकुंज कालोनी में…
लखनऊ 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Diwas 2026) के पावन अवसर पर प्रदेश की योगी सरकार उन अनमोल रत्नों को सम्मानित करने जा रही है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा किया है। लखनऊ के नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ से अलंकृत करेंगे। ये सम्मान अंतरिक्ष विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तिकरण और कृषि जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाएगा। शुभांशु…
मुंबई 24 जनवरी। यस बैंक के शेयरों की 2022 में खरीदी मामले में बाजार नियामक सेबी ने प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) और अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) की घरेलू इकाइयों के पूर्व एवं मौजूदा अधिकारियों पर कारोबार नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया है। अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्मों कार्लाइल समूह और एडवेंट के अधिकारियों पर सौदे से संबंधित अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नवंबर में जारी नोटिस में कहा, पीडब्ल्यूसी और ईवाई के दो अधिकारियों एवं परिवार के पांच सदस्यों-दोस्तों ने यस बैंक के 2022 के शेयर ऑफर…
लखनऊ 24 जनवरी। निवेशकों का अरबों रुपये हड़पने वाले रोहतास ग्रुप की 350 करोड़ रुपये कीमत की 77 चल-अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। इन संपत्तियों को 158.85 करोड़ रुपये में रोहतास ग्रुप के संचालक दीपक रस्तोगी और सहयोगी कंपनियों के नाम पर खरीदा गया था, जिनका मौजूदा बाजार मूल्य 350 करोड़ रुपये से अधिक है। ईडी इससे पहले भी रोहतास ग्रुप की 110 करोड़ रुपये कीमत की 68 संपत्तियों को जब्त कर चुका है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को जब्त की गईं 141.21 करोड़ रुपये की संपत्तियां रोहतास ग्रुप ऑफ कंपनीज…
लखनऊ,24 जनवरी। बुजुर्ग व बीमार मतदाताओं के साथ-साथ अब ऐसे वोटर जो किन्हीं कारणों से अपनी नोटिस का जवाब देने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते तो वह अपनी जगह दूसरे को भेज सकेंगे। एक आशय पत्र लिखकर उस पर हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लगाकर वह दूसरे व्यक्ति को जवाब दाखिल करने के लिए ईआरओ के पास भेज सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मतदाताओं की समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी है। कई मतदाताओं की ओर से यह मांग भी की जा रही थी कि वह अपने निजी, ऑफिस…
लखनऊ 24 जनवरी। दुश्मन देश के लड़ाकू विमानों ने हमला कर दिया। अंधेरे के बीच धमाके और हर तरफ चीख पुकार धमाकों के बीच नागरिकों को बचाते पुलिस, सेना और सिविल डिफेंस के जवान। जलते मकानों और मलबे के बीच गूंजते एंबुलेंस व दमकल वाहनों के सायरन शुक्रवार को पुलिस लाइन में ब्लैक आउट के दौरान माकड्रिल को देख वहां मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को बधाई दी। इस दौरान अपने संबोधन में योगी ने कहा कि आपदा मित्र के रूप में जो स्वयं सेवक कार्य करेंगे उनको होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस…
प्रयागराज, 24 जनवरी। संगम की रेती पर आयोजित हो रहे माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को कहा कि मामले का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। इसका मतलब वह (डिप्टी सीएम) यह मानते हैं कि उनके अधिकारियों से कुछ गलती हो गई है। उनका यह समझदारी भरा बयान है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक सही सच सामने रखी है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…
अलवर 23 जनवरी। अलवर जिले के बड़ौदा मेव कस्बा आज अचानक एक शादी समारोह की लेकर चर्चा में आ गया. दरअसल, यहां बड़ौदामेव कस्बे के होली चौक मोहल्ले में उम्र कैद की सजा काट रही प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद आज विवाह बंधन में बंध गए. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दोनों को पैरोल मिली है. यहां सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही हत्या के मामले में उम्र के की सजा काट रहे हैं. पाली जिले की रहने वाली प्रिया सेठ ने अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज उतारने के लिए झोटवाड़ा के रहने वाले दुष्यंत शर्मा को…
देश ने आज युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा और जोश भरने में सक्षम सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणास्त्रोत संस्मरणों को याद कर हर नागरिक जहां देशभक्ति की बात होती है एक झंडे के नीचे आकर खड़ा हो जाता है। नेताजी की १२९वीं जयंती देशभर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है। नेताजी के तराने कदम से कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा। यह गीत हम सम्मान के साथ गाते हैं। नेताजी के संघर्ष को याद कर देश के प्रति समर्पण की भावना आज भी हम सब…
