लखनऊ, 12 मार्च। ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गत दिवस गो प्रतिष्ठार्थः धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा की शुरुआत की। लखनऊ मंच से उन्होंने कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 52 दिन की यात्रा के बाद 3 मई से 81 दिन यूपी की परिक्रमा करेंगे। इसका नाम गविष्टि यात्रा होगा। शुरुआत गोरखपुर से होगी और समापन 23 जुलाई को वहीं होगा। 24 जुलाई को लखनऊ के इसी मंच पर फिर जुटेंगे। देश में गो संरक्षण और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा के मुद्दे को लेकर एक बड़ा आह्वान करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने “गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” का शंखनाद किया है। उन्होंने घोषणा…
Author: admin
नई दिल्ली 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से 15 मार्च को नई दिल्ली में वार्षिक NAMAN अवॉर्ड्स सेरेमनी के आयोजन की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड पाने वालों में भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि बीसीसीआई भारतीय टीम के उन सदस्यों को सम्मानित करने की योजना बना रहा है, जो 5 आईसीसी ट्रॉफी जीत का हिस्सा रहे, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला वर्ल्ड कप 2025, U19 वर्ल्ड कप 2025, U19 महिला…
मोदीनगर, 12 मार्च (जन)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे (डीएमई) पर पांचवे चरण के निर्माणाधीन तलैहटा के गोलचक्कर से बनने वाली सर्विस रोड की मांग को सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रमुख उठाया। मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांग के संबध में मिले पत्र को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर ली गई हैं।दरअसल तलहैटा कट पर सर्विस रोड सहित कई मांगो को लेकर भाकियू टिकैत के बैनर तले किसानो ने आंदोलन किया था। आंदोलनकारी किसानों के धरने पर पहुंचकर सांसद डा. राजकुमार…
लखनऊ 12 मार्च। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में रोडवेज बसों से सफर करने पर परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी. उन्हें बस का किराया चुकाकर ही परीक्षा देने के लिए पहुंचना होगा. परिवहन निगम प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की पोस्ट वायरल होने पर यह सफाई जारी की है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी…
नई दिल्ली 12 मार्च। दुनियाभर में इस वक्त एनर्जी को लेकर कोहराम मचा है। एक तरफ ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव से समंदर के रास्ते बंद होने का डर है, तो दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को छू रही हैं। ऐसे माहौल में आमतौर पर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और बढ़ी हुई कीमतें दिखती हैं, लेकिन भारतीय ग्राहकों के लिए आज की सुबह एक सुखद सरप्राइज लेकर आई है। तमाम वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद, घरेलू तेल कंपनियों ने कीमतों की ढाल बनकर आम आदमी को राहत दी है। फ्यूल…
लखनऊ, 12 मार्च (अम)। निगेटिव बैलेंस में कटे कनेक्शन के मामले में बिल जमा करने के दो घंटे में आपूर्ति शुरू नहीं होती है तो पॉवर कॉर्पाेरेशन को प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये मुआवजा देना होगा। 13 मार्च से इस व्यवस्था को अनिवार्य करने की तैयारी है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाए गए यूपीईआरसी स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस रेगुलेशन 2019 में यह प्रावधान है। दरअसल, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले विद्युत उपभोक्ता का बैलेंस निगेटिव होते ही कनेक्शन काट दिया जाता है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिल जमा करने…
मोदीनगर 12 मार्च।चैत्र मास में लगने उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया देवी मेले के प्रसाद चढ़ाने से लेकर झूले, स्टाल व मनोरंजन के साधनो के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में दो ठेकों की बोली रिकार्ड तोड़ दो करोड़ 30 लाख रुपये में छूटी। बोलीदाताओं की ओर से लगी बोली पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही। बुधवार को तहसील मुख्यालय के सभागार में सीकरी देवी महामाया मंदिर पर लगाए जाने वाले मेले की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी अजित सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली, पालिका…
आगरा 11 मार्च। आगरा की साइबर क्राइम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बेहद खतरनाक और शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फतेहाबाद टोल के पास घेराबंदी कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को धर दबोचा। इनके पास से 153 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और एक लग्जरी कार बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। ठगी का यह पूरा खेल फेवीक्विक के इर्द-गिर्द घूमता था। आरोपी सबसे पहले खाली पड़े एटीएम बूथ में…
बागपत, 11 मार्च । बागपत जिले के दोघट कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान बहावड़ी गांव के पूर्व प्रधानपति विवेक मलिक उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए। मृतक की पत्नी और बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली ने बताया कि विवेक मलिक ने विवाह स्थल से बाहर जाते समय कहा था कि…
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और दुनियाभर में लाखों लोगों को रोजगार देने में सक्षम प्रिंट मीडिया की शुरुआत ११ मार्च १७०२ को ३२४ साल पहले छपने वाले पहले दैनिक समाचार पत्र एलिजाबेथ मेलेट नाम की महिला ने श्द डेली कोरेंट्य के नाम से छापना शुरु किया था। पहले खबरें महीनों में कुछ दूर चलकर पहुंचती थी। इस अखबार ने लोगों तक रोजाना खबरें पहुंचाने की परंपरा शुरु की। एक पन्ने के अंग्रेजी भाषा का यह समाचार पत्र जहां तक जानकारी मिलती है अगर देखा जाए तो प्रिंट मीडिया का स्थापना दिवस भी कह सकते हैं। एक खबर के अनुसार लंदन…
