Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»201 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का होगा नया ठेका; बनेंगे 39 नाले- दो पंपिंग स्टेशन
    देश

    201 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का होगा नया ठेका; बनेंगे 39 नाले- दो पंपिंग स्टेशन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 24, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 24 जुलाई (प्र)। विकास भवन सभागार में गुरुवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता और जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की मौजूदगी में 15 वें वित्त आयोग समिति और अवस्थापना निधि की बैठक हुई। कुल 201 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में 155.26 करोड़ के प्रस्ताव 15 वें वित्त आयोग और 45.75 करोड़ के प्रस्ताव अवस्थापना विकास निधि से रखे गए थे।

    जलभराव से जूझते शहर की जलनिकासी को दुरुस्त करने के लिए 67 करोड़ से 39 नालों और दो पंपिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बड़े नालों, रिटेनिंग वाल और पुलिया का निर्माण प्री-कास्ट तकनीक पर होगा। सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन में सुधार के लिए 90 वार्डों के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नया ठेका छोड़ा जाएगा। वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए एंटी स्माग गन मशीन खरीदने सहित अन्य संसाधन जुटाए जाएंगे।

    कलक्ट्रेट विकास भवन परिसर की जलनिकासी के लिए नलियों और सड़क का निर्माण सहित आकर्षक मुख्यद्वार बनाया जाएगा। 10 विद्यालयों को माडल स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा। खास बात ये है कि पहली बार नालों में कूड़ा डालने से रोकने के लिए व्यू कटर और लोहे के जाल लगाने का काम भी किया जाएगा। बैठक में डीएम डा. वीके सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना, मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    जलनिकासी पर सबसे अधिक जोर
    दिल्ली रोड और उससे जुड़े मुहल्लों की जलनिकासी को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। दिल्ली रोड पर प्री-कास्ट तकनीक से फुटबाल चौक से ब्रह्मपुरी पुलिया तक आरसीसी नाला, गगोल रोड पर हनुमान मंदिर से शिव मंदिर तक और इटायरा रोड पर दायीं ओर आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रोड पर जलभराव की समस्या को देखते हुए वार्ड 11 शिवपुरम में जगवीर की चक्की से दिल्ली रोड तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाला बनाया जाएगा। दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास प्री-कास्ट आरसीसी बाक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पल्लवपुरम फेज- दो में जय दुर्गा किराना स्टोर से नया थाना भवन तक आरसीसी नाला का निर्माण होगा । जलनिकासी में बाधा बन रहे रंगोली मंडप के पास नाले के पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा। कंकरखेड़ा मार्शल पिच से लाला मोहम्मदपुर पुलिया तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा। मोहनपुरी, खैरनगर, गंगानगर, सोतीगंज, यूनिवर्सिटी रोड, मंगलपांडे नगर, फतेहउल्लापुर, हापुड़ रोड, जयभीम नगर, सरस्वती विहार, खुशहाल नगर कालोनी सहित कुल 39 नालों का निर्माण कराया जाएगा।

    डिफेंस कालोनी और गंगा कालोनी में स्थापित होंगे पंपिंग स्टेशन
    15 दिन पहले हुई बरसात में मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी और बागपत रोड स्थित गंगा कालोनी में जलभराव हो गया था। इसे देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया की ओर से डिफेंस कालोनी और गंगा कालोनी में संपवेल पंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसंमति से कुल दो करोड़ की स्वीकृति दी गई। इसमें 50 हजार लीटर क्षमता का टैंक बनाया जाएगा। जिसमें 40 हार्स पावर या उससे अधिक क्षमता की मोटर लगाई जाएगी। टैंक के जरिए वर्षा जलनिकासी विद्युत पंपों के माध्यम से की जाएगी।

    90 वार्डों का कूड़ा कलेक्शन अब एक कंपनी के जिम्मे होगा
    डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था अभी बीवीजी कंपनी ठेके पर सिर्फ 73 वार्डों की देख रही है। कंकरखेड़ा वाहन डिपो के 17 वार्ड के लिए कोई कंपनी चयनित नहीं है। इसे देखते हुए अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम के 90 वार्डों के लिए एक कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

    अवस्थापना विकास निधि से कलक्ट्रेट और विकास भवन की सुधरेगी जलनिकासी
    कार्यालय परिसर और विकास भवन कार्यालय परिसर में जलभराव की समस्या है। डीएम ने दोनों ही परिसर में ड्रेनेज, सड़क निर्माण और मुख्य द्वार का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके डीएम अलावा 10 विद्यायलों को स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जयभीम नगर, गंगानगर, मंगल पांडे नगर में सड़क निर्माण कार्य सहित अवस्थापना विकास निधि से 45.75 करोड़ के कार्यों को मंजूरी दी गई है।

    कूड़ा डालने से रोकने के लिए पुलिया और नालों में लगेंगे व्यू कटर व जाल

    • कूड़ा डालने से रोकने के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से कमेले की पुलिया, कांच का पुल, पिलोखड़ी पुल, कसेरूखेड़ा, कचहरी पुलिया, मेघदूत की पुलिया पर व्यू कटर लगाए जाएंगे।
    • कूड़ा डालने से रोकने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च कर बच्चा पार्क और जलीकोठी नाले पर चार स्थानों पर, कमेले के पुल से जाग्रति विहार तक चार स्थानों पर, आबूनाला – एक पर आठ और आबूनाला- दो पर आठ स्थानों पर जाल लगाए जाएंगे।

    इन प्रमुख कार्यों के लिए भी दी गई स्वीकृति

    • 2.75 करोड़ से दो रोड स्वीपिंग मशीन, छह मिनी ट्रैक्टर, तीन एंटी स्माग गन खरीदे जाएंगे।
    • एक करोड़ रुपये से व्यवसायिक व सार्वजनिक स्थानों के लिए डस्टबिन खरीदे जाएंगे।
    • चार करोड़ रुपये भोला की झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मेंटीनेंस व संचालन के लिए।
    • पांच करोड़ से 10 नलकूपों का रिबोर और पांच नए बड़े नलकूप स्थापित किए जाएंगे।
    • 15 लाख से सीवर की समस्या का निस्तारण के लिए बकट मशीन खरीदी जाएगी ।
    • तीन करोड़ की नलकूपों की मोटर पंप खरीदे जाएंगे।

    महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि 201 करोड़ के विकास कार्य होंगे। जलभराव की समस्या को देखते हुए डिफेंस कालोनी, गंगा कालोनी में पंपिंग स्टेशन बनाने सहित बडी संख्या में नालों का निर्माण किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप स्थापित करने, सड़क निर्माण, सफाई और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द स्वीकृति कार्यों को शुरू करने के लिए टेंडर प्रस्ताव व अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं। ताकि बरसात के मौसम के बाद तेज गति से काम हो सकें।

    meerut news meerut report Proposals for development works worth ₹201 crore. tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.